Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुल्लू: लैंडस्लाइड से मलबे में दबे सात लोग, नमाज पढ़ने के बाद एक ही कमरे में रुके थे सभी

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 10:03 AM (IST)

    कुल्लू (Kullu landslide) के अखाड़ा बाजार में भूस्खलन से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए जिसमें 7-8 लोग दब गए। एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया ...और पढ़ें

    कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भूस्खलन से एक की मौत, मलबे में दबे गई लोग।
    कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भूस्खलन से एक की मौत, मलबे में दबे गई लोग।

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला (Kullu landslide) के अखाड़ा बाजार में वीरवार सुबह करीब छह बजे दो मकान के ऊपर भूस्खलन हुआ है। मकान के अंदर सात से आठ लोग दब गए हैं। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान जारी किया।

    एक शव बरामद कर लिया है। शव की पहचान महराज निवासी कंगन श्रीनगर के रूप में हुई है। जबकि सात लगते धर से तीन घायलों को रेस्क्यू कर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज गया है। मौके पर कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी पहुंच चुके हैं। अन्य लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा है।

    अभी मकान में छह लोग दबे हुए हैं। संख्या और ज्यादा हो सकती है। साथ में रह रहे अब्दुल ने बताया कि तीन कमरों में सात लोग रह रहे थे। इसमें एक व्यक्ति ने कूदकर जान बचाई। एक का शव बरामद हो चुका है जबकि पांच लोग अभी भी दबे हुए हैं। जिनका रेस्क्यू चल रहा है। यह सभी लोग जम्मू-कश्मीर के बताए जा रहे हैं।

    लगातार हो रही बारिश के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कत पेश आ रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मौके पर उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश, एसडीएम कुल्लू निशातं ठाकुर घटना स्थल पर पहुंचे। यह हादसा सुबह करीब छह बजे के करीब पेश आया है।

    खबरें और भी

    बशीर अहमद बानी ने बताया कि मकान में जो लोग रह रहे थे। यह सभी शुक्रवार को नमाज पढ़ने के यह सभी लोग यहां पर रुके हुए थे। सभी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। एक स्थानीय महिला भी इसमें दबी हुई है। सनद रहे कि पिछले कल इनपर अखाड़ा में मकान के ऊपर भूस्खलन होने से उसमे दो लोग मलबे में दब गए हैं। इसमें दो शव बरामद किए गए हैं। यहां पर भी कुछ लोग दबे हुए हैं।