Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के पर्यटन स्थलों में हिमपात का क्रम शुरू, बर्फ के फाहे गिरते देख झूमे सैलानी; व्हाइट क्रिसमस की जगी आस

    By Jaswant Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 13 Dec 2025 06:35 PM (IST)

    Himachal Pradesh Snowfall, हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में मौसम बदलने से हिमपात शुरू हो गया है। बारालाचा, शिंकुला और रोहतांग दर्रे में बर्फबारी हुई ...और पढ़ें

    अटल टनल रोहतांग के पार लाहुल में पहुंचे पर्यटक वाहन व मनाली की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात। जागरण

    अटल टनल रोहतांग के पार लाहुल में पहुंचे पर्यटक वाहन व मनाली की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात। जागरण

    HighLights

    1. हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात शुरू

    2. लाहुल व मनाली घाटी में हिमपात की उम्मीद

    3. रोहतांग दर्रे में 101 वाहन पहुंचे

    जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही बारालाचा, शिंकुला व रोहतांग दर्रे के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात का क्रम शुरू हो गया है। लाहुल व मनाली घाटी में भी बादल छाए रहने से हिमपात की उम्मीद बढ़ गई है।

    घाटी में हिमपात होता है तो विंटर सीजन गति पकड़ लेगा। पर्यटकों व पर्यटन कारोबारियों सहित सभी किसानों व बागवानों को हिमपात का इंतजार है।

    व्हाइट क्रिसमस की आस

    क्रिसमस से पहले बर्फबारी होती है तो पर्यटकों के लिए यह बड़ी सौगात होगी। व्हाइट क्रिसमस मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंचेंगे। हिमपात के बीच शिंकुला में वाहनों की आवाजाही सुचारू है।

    एसपी की पर्यटकों के लिए एडवायजरी

    एसपी लाहुल स्पीति शिवानी मेहला ने पर्यटकों व लोगों ने आग्रह किया कि वो जिस्पा दारचा से आगे न जाएं। शिंकुला में वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी। शिंकुला होकर जंस्कार घाटी की ओर आने जाने वालों की सुविधा के लिए स्थापित दारचा पुलिस चेकपोस्ट को जिस्पा में स्थानांतरित कर दिया है।

    101 वाहन पहुंचे रोहतांग

    सप्ताहांत के चलते मनाली के पर्यटन स्थलों में रौनक छा गई है। रोहतांग दर्रे सहित लाहुल घाटी का कोकसर पर्यटन स्थल सैलानियों की पहली पसंद बना है। बादलों के आने से रोहतांग दर्रे में हिमपात की उम्मीद थी, लेकिन बर्फ के फाहे चोटियों तक की सीमित रह गए। शनिवार को बर्फ के फाहों की उम्मीद लिए फोर बाय फोर 101 वाहनों में लगभग 500 पर्यटक रोहतांग पहुंचे।

    बर्फ फाहे गिरते देख झूमे सैलानी

    रोहतांग के पर्यटन कारोबारी पूर्ण चंद ठाकुर, वेद राम, कमलेश व राजू ने बताया कि शनिवार को दर्रे में बादल छाए रहे। उन्होंने कहा कि दर्रे के समीप की पहाड़ी में बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटकों ने रोहतांग दर्रे में स्कीइंग, स्नो स्लेज, स्नो ट्यूब व माउंटेन बाइक का आनंद लिया। फोटोग्राफी कर अपने लम्हों को कैमरे में कैद किया। दूसरी ओर रोहतांग की अपेक्षा पर्यटन स्थल कोकसर में वाहनों की संख्या अधिक रही।

    खबरें और भी

    डेढ़ हजार पर्यटक वाहन पहुंचे अटल अनल पार

    अटल टनल होकर लगभग डेढ़ हजार छोटे बड़े पर्यटक वाहन लाहुल घाटी में पहुंचे। अधिकतर ने कोकसर का रुख किया, जबकि कुछ एक पर्यटकों ने सिस्सू में भी दस्तक दी। कोकसर के पर्यटन कारोबारी रतन कटोच व बलवीर ने बताया कि बर्फ की उम्मीद लिए डेढ़ हजार वाहनों में लगभग 10,000 पर्यटकों ने दस्तक दी। सप्ताहांत के चलते लाहुल के सभी पर्यटन स्थलों में रौनक छाई है।

    रोहतांग दर्रा 18 दिसंबर तक रहेगा खुला

    एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि 18 दिसंबर तक रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खुला है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोर बाय फोर वाहनों को ही दर्रे में भेजा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: ग्रेट खली के जमीन विवाद पर हरकत में प्रशासन, फास्ट ट्रैक से हो रही जांच, राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: नूरपुर की बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर, पिता भी भारतीय वायुसेना में सेवारत, मेरिट में भी छाई ऐशिता