यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रोहतांग सहित बारालाचा और शिंकुला दर्रे में हिमपात शुरु, बादलों से ढकी लाहुल व मनाली घाटी में हिमपात की उम्मीद
लंबे बरसे बाद मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग सहित बारालाचा व शिंकुला दर्रे में हिमपात का क्रम शुरु हो गया है। बादलों से ढकी लाहुल व मनाली घाटी में भी ह ...और पढ़ें

HighLights
- बादलों से ढकी लाहुल व मनाली घाटी में भी बढ़ी हिमपात की उम्मीद
- बर्फ के दीदार को कोकसर पहुंचे पर्यटक, माल रोड में भी उमड़ी भीड़
- बाहरी राज्यों से हर रोज आने वाले पर्यटक वाहनों की आमद एक हजार से कम नहीं हुई है।
जागरण संवाददाता, मनाली। Snowfall in Rohtang Valley: लंबे बरसे बाद मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग सहित बारालाचा व शिंकुला दर्रे में हिमपात का क्रम शुरु हो गया है। बादलों से ढकी लाहुल व मनाली घाटी में भी हिमपात की उम्मीद बढ़ गई है। घाटी में दिन भर बादल छाए रहे। घाटी में हिमपात होता है तो विंटर सीजन गति पकड़ लेगा। आज सोमवार को बर्फ के दीदार को पर्यटक कोकसर पहुंचे। जनवरी महीने में पर्यटन कारोबार बेहतर चल रहा है। बाहरी राज्यों से हर रोज आने वाले पर्यटक वाहनों की आमद एक हजार से कम नहीं हुई है। रविवार को भी लगभग 1100 वाहन मनाली पहुंचे हैं।
देर रात माल रोड पर घूमते नजर आए सैलानी
पर्यटन कारोबारी टशी व रोशन ने बताया कि सोमवार को बर्फ के फाहे गिरने की उम्मीद लिए हजारों पर्यटक कोकसर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हिमपात तो नहीं हुआ लेकिन बादल छा जाने से हिमपात की उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों ने कोकसर में बर्फ की खेलों का आनंद लिया। दूसरी ओर माल रोड में भी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने माल रोड में देर रात तक घूमने का आनंद लिया।
मंगलवार को आवाजाही मौसम पर निर्भर होगी
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को टनल की ओर आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।