यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कंगना के कैफे की ओपनिंग से पहले क्या बोल गई कांग्रेस, हर तरफ होने लगी चर्चा; लोग बोले- अकाउंट हैक हो गया क्या?
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत हिमाचल के मनाली में अपना कैफे खोलने जा रही है। शुक्रवार को वेलेंटाइन डे के अवसर पर कंगना रनौत अपने ...और पढ़ें

HighLights
- सोशल मीडिया पर चर्चा में कंगना रनौत का कैफे
- केरल कांग्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई
- वेलेंटाइन डे के अवसर पर करेंगी शुरुआत
डिजिटल डेस्क, मनाली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत मनाली में शुक्रवार को वेलेंटाइन डे के अवसर पर अपने कैफे की शुरुआत करेंगी। फिल्म इंडस्ट्री के बाद फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले कंगना रनौत अपने कैफ को लेकर चर्चाओं में नजर आ रही हैं।
दरअसल, कांग्रेस ने कंगना रनौत को उनके नए कैफे को लेकर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। केरल कांग्रेस ने अपने इस पोस्ट के जरिए मंडी सांसद पर तंज कसने का प्रयास किया है।
कांग्रेस ने कंगना को दी बधाई
केरल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमें आपके नए 'शुद्ध शाकाहारी' कैफे के बारे में जानकर खुशी हुई। आशा है कि आप सभी पर्यटकों को कुछ अद्भुत हिमाचली शाकाहारी व्यंजन परोसेंगी। इस उद्यम की सफलता के लिए आपको शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें- बचपन की यादों में खोईं बीजेपी सांसद कंगना रनौत, मनाली में खोलेंगी होटल; 14 फरवरी को करेंगी उद्घाटन
हालांकि, केरल कांग्रेस के इस पोस्ट को देखने के बाद से कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस पर ही सवाल उठा दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि 'क्या यह अकाउंट हैक कर लिया गया है?' वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि आप लोग इस तरह के बेकार पोस्ट शेयर करते रहते हैं और फिर आश्चर्य करते हैं कि आप चुनाव क्यों हार रहे हैं?
बता दें कि कुछ दिनों पहले कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर कर अपने कैफे के ओपनिंग से संबंधित जानकारी दी थी। साथ ही कंगना ने बताया था कि हिमाचल में एक कैफे खोलना उनके बचपन के एक सपना का जीवंत होने के समान है। अब मनाली घूमने के लिए जाने वाले पर्यटक मंडी सांसद कंगना रनौत के कैफे हाउस और रेस्तरां का मजा भी उठा सकेंगे।
खबरें और भी
Dear @KanganaTeam,
— Congress Kerala (@INCKerala) February 12, 2025
We are happy to learn about your new 'pure vegetarian' restaurant. Hope you'll serve some amazing Himachali vegetarian dishes for all tourists. Wishing all success for this venture! pic.twitter.com/00z8I0w9UB
फिल्म इमरजेंसी को लेकर बटोरी थी सुर्खियां
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी हाल ही में रिलीज हुई थी। जिसको लेकर एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। कंगना की फिल्म को बैन करने की मांग भी की गई थी और पंजाब में कई जगहों पर उनके फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन भी हुआ था।
फिल्म इमरजेंसी में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आईं थीं। इस फिल्म का निर्देशन खुद कंगना रनौत ने किया है।
यह भी पढ़ें- जावेद अख्तर केस में कोर्ट ने दी Kangana Ranaut को आखिरी वॉर्निंग, जारी हो सकता है गैर-जमानती वारंट