हिमाचल के सुंदरनगर में कार और टिप्पर के बीच भीषण टक्कर, पांच यात्री घायल
सुंदरनगर के जयदेवी में एक कार और टिप्पर की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। एक वृद्ध महिला को गंभीर हालत में नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि ...और पढ़ें

हिमाचल के सुंदरनगर में कार और टिप्पर के बीच भीषण टक्कर (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सुंदरनगर के जयदेवी में कार-टिप्पर की जोरदार टक्कर।
हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर घायल हुए।
एक वृद्ध महिला नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर की गई।
संवाद सहयोगी,सुंदरनगर। बीएसएल कालोनी पुलिस थाना के तहत जयदेवी स्थित गुरुद्वारा के समीप एक टिप्पर और कार की भिडंत में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया।
जहां इनमें से एक वृद्ध महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। घायलों में करसोग तहसील के पांगणा डाकखाना के तहत सेरी गांव कार चालक 25 वर्षीय हेतराम पुत्र तुला राम गांव सेरी, हिमांश पुत्र बालक राम गांव सुई , बसंतु देवी पत्नी परमानंद, प्रेमलता पत्नी बालक राम और बालक राम पुत्र परमानंद शामिल हैं। सुई गांव बालक राम अपनी वृद्ध मां, पत्नी और बेटी के साथ मां के उपचार के लिए सुंदरनगर सिविल अस्पताल आ रहा था। जयदेवी स्थित गुरुद्वारा के समीप सामने से तेज गति से आ रहे टिप्पर की कार से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार की कार का सामने का भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का पता चलते ही मौके पर लोगों एकत्रित हो गए। घायलों को तुरंत दूसरे वाहन से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया।
जहां वृद्ध महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे नेरचाैक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पोता भी दादी के साथ मेडिकल कालेज चला गया। बीएसएल कालोनी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलो के बयान कलमबद्ध किए। डीएसपी भारतभूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।