विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Accident in Mandi: करसोग की खाई में गिरी सूमो गाड़ी, हादसे में चार महिलाओं सहित पांच की मौत; छह अन्‍य गंभीर रूप से घायल

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Updated: Fri, 03 Nov 2023 01:50 PM (IST)

Accident in Mandi मंडी के करसोग में सूमो गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में चार महिलाओं सहित पांच की मौत हो गई। साथ ही छह सदस्‍य गंभीर रूप से घायल हैं। घ ...और पढ़ें

करसोग में खाई में गिरी सूमो गाड़ी
करसोग में खाई में गिरी सूमो गाड़ी

HighLights

  1. हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं।
  2. गाड़ी में महिला मंडल जस्सल की अधिकतर सदस्य थी।
  3. घायलों को खाई से निकालने के बाद काफिले के वाहनों से नागरिक अस्पताल सुन्नी भेजा।

संवाद सहयोगी, करसोग। Accident in Mandi: मंडी जिले के करसोग उपमंडल के अलसिंडी में सूमो गाड़ी के करीब 300 फीट गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए शिमला जिले के नागरिक अस्पताल सुन्नी में भर्ती करवाया है। यह सभी लोग सूमो गाड़ी में बलिंडी जा रहे थे।

गाड़ी में थी महिला मंडल जस्‍सल की अधिकतर सदस्‍य

गाड़ी में महिला मंडल जस्सल की अधिकतर सदस्य थी। वह बलिंडी में कृषि विभाग के शिविर में भाग लेने जा रही थी। उसी दौरान प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का काफिला करसोग की ओर जा रहा था। विक्रमादित्य सिंह हादसे का पता चलने पर वहां काफिले सहित रुक गए।

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो करेंसी मामला: आरोपित सुनील और अनिल ने सैंकड़ों पुलिस जवानों को फंसाया, एक गिरफ्तार; दूसरा अभी भी फरार

घायलों को भेजा गया नागरिक अस्‍पताल

घायलों को खाई से निकालने के बाद काफिले के वाहनों से नागरिक अस्पताल सुन्नी भेजा। वहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी करसोग गीतांजली ठाकुर भी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

यह भी पढ़ें: Mandi Road Accident: मंडी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में सूमो गाड़ी गिरने से 4 लोगों की मौत; एक महिला शामिल