Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi News: कीरतपुर मनाली फोरलेन पर तीन नई सुरंगों की एलाइनमेंट पर मुहर, सदस्य तकनीकी ने किया निरीक्षण

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 08:12 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में कीरतपुर मनाली फोरलेन पर मंडी से मनाली के बीच बनने वाली तीन नई सुरंगों की एलाइनमेंट पर मुहर लग गई है। सदस्य तकनीकी आलोक दीपां ...और पढ़ें

    कीरतपुर मनाली फोरलेन पर तीन नई सुरंगों की एलाइनमेंट पर मुहर
    कीरतपुर मनाली फोरलेन पर तीन नई सुरंगों की एलाइनमेंट पर मुहर

    HighLights

    1. नए प्रस्तावों व एलाइनमेंट स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तार से बिंदुवार चर्चा की।
    2. प्रस्ताव केंद्रीय सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे।
    3. एनएचएआइ के सदस्य तकनीकी पहली बार नुकसान व पुनर्निर्माण का जायजा लेने पहुंचे हैं।

    जागरण संवाददाता, मंडी। कीरतपुर मनाली फोरलेन पर मंडी से मनाली के बीच बनने वाली तीन नई सुरंगों की एलाइनमेंट पर मुहर लग गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के सदस्य तकनीकी आलोक दीपांकर ने तीनों सुरंगों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्ताव केंद्रीय सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे।

    पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

    आलोक दीपांकर ने वीरवार को मनाली से मंडी तक बाढ़, वर्षा, बादल फटने व भूस्खलन से फोरलेन को हुए नुकसान व पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। नए प्रस्तावों व एलाइनमेंट स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तार से बिंदुवार चर्चा की।

    यह भी पढ़ें: Mandi: फोरलेन पर नगवाईं और नाचगला में भी बनेंगे Flyover, हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर NHAI के सदस्‍य तकनीकी

    एनएचएआइ के सदस्य तकनीकी पहली बार नुकसान व पुनर्निर्माण का जायजा लेने पहुंचे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,चार सदस्यीय उच्च स्तरीय तकनीकी कमेटी, एनएचएआइ के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अधिकारी शिमला ने आपदा से उपजी स्थिति का जायजा लिया था।

    टारिंग का काम पूरा करने का दिया आश्वासन

    आलोक दीपांकर ने कुल्लू से मनाली तक बनाए गए दो लेन अस्थायी मार्ग पर दशहरा उत्सव से पहले युद्धस्तर पर टारिंग करने के निर्देश दिए। स्थानीय अधिकारियों ने अक्टूबर अंत तक टारिंग का काम पूरा करने का आश्वासन दिया है। धीमी गति से चल रहे मंडी बाईपास के निर्माण कार्य पर नाराजगी जताते हुए केएमसी कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मार्च से पहले हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

    खबरें और भी

    बाईपास शुरू होने से मंडी में यातायात की किचकिच समाप्त

    बाईपास शुरू होने से मंडी में यातायात की किचकिच समाप्त होगी। शाम को चक्कर में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने झीड़ी,नगवाईं,नागचला व डडौर चौक पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर, चार से छह मील के बीच दो किलोमीटर,पंडोह बाईपास पर एक किलोमीटर व मनाली के प्रीणी में तीन किलोमीटर लंबी सुरंग की एलाइनमेंट पर प्रस्तुति दी।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: कर्मचारियों को कर्ज देकर दीवाली का तोहफा देगी सुक्खू सरकार, अभी आपदा से बाहर निकला है प्रदेश

    उन्हें आपदा से फोरलेन को हुए नुकसान की वीडियो फुटेज भी दिखाई गई। आलोक दीपांकर ने पंडोह कैंची मोड़ में चल रहे रिटेनिंग वाल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। काम युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। वह शुक्रवार को शिमला परवाणु फोरलेन का निरीक्षण करेंगे।

    सदस्य तकनीकी ने मनाली से मंडी तक हुए नुकसान व नए प्रस्तावों का जायजा लिया है। प्रस्तावित फ्लाई ओवर व सुरंगों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। -वरुण चारी, परियोजना निदेशक एनएचएआइ मंडी