यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल में उपचुनाव की वजह CM सुक्खू, जयराम ठाकुर बोले- विधायकों को बोलने न देना कहां का न्याय
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में संसदीय चुनाव के साथ-साथ छह सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। इसी क्रम में बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू को उपच ...और पढ़ें

HighLights
- जयराम ने कहा, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो रवि ठाकुर होंगे जनजातीय मंत्री
- भाजपा ने ऋण लिया तो बनाए भव्य पुल व सड़कें
- , कांग्रेस ऋण लेकर गारंटी कर रही पूरी
जागरण संवाददाता, केलंग। Himachal Politics: पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उप चुनाव की वजह मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ही है। विधायकों को बोलने न देना, उनकी बात न सुनना कहां का न्याय है।
सुखविंदर सुक्खू अपने विधायकों को नहीं सम्भाल पाए तो प्रदेश को क्या संभालेंगे। केलंग में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम विधायकों की आवाज को दवाने को नही उनकी मांग सुनने व पूरी करने के लिए होता है।
सीएम अपने इतिहास को देखे और रवि ठाकुर के इतिहास को भी देखे। रवि ठाकुर आत्मसम्मान के लिए पार्टी छोड़ने को मजबूर किए गए।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो रवि ठाकुर जनजातीय मंत्री होंगे। यही चिंता मंत्री जगत नेगी को सता रही है। इसलिए ही वह रवि ठाकुर के विरुद्ध अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Himachal News: गुड न्यूज! हिमाचल में सफाईकर्मियों को घर के लिए मिलेंगे इतने लाख रुपए, सीएम सुक्खू ने किया एलान
भाजपा ने कर्ज लिया तो बनवाए पुल और सड़कें
भाजपा ने ऋण लिया तो भव्य पुल व सड़कें बनाई लेकिन कांग्रेस ऋण लेकर अपनी गारण्टी पूरी करने में लगी हुई है। हिमाचल प्रदेश में साल 2014 व 19 में भी भाजपा ने चार सीट पर कब्जा किया था।
अब साल 2024 में भी चारों सीटों को जीत कर भाजपा लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाएगी। देश के साथ-साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 15 महीने के कार्यकाल से जनता के बीच काफी नाराजगी है और जनता भाजपा के पक्ष में उतर आई है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास कार्य करवाने में असफल रही है और सरकार में भी कई मतभेद चल रहे हैं।
खबरें और भी
प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार
अब हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी विजय होंगे और जून माह में ही दिल्ली में भाजपा की सरकार के साथ-साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता पर काबिज होगी।
कंगना रनौत के पक्ष में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित है और फिल्म जगत में भी उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है। अब वह राजनीतिक क्षेत्र में उतरी है तो वह बिल्कुल कर्मठ कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रही है।
कांग्रेस के नेता लगातार उन पर गलत टिप्पणियां कर रहे हैं। लेकिन महिलाओं का निरादर करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है। ऐसे में महिलाओं का निरादर करने का खामियाजा उन्हें अबकी बार चुनाव में भुगतना होगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत, निवर्तमान सांसद अजय टाम्टा सहित मंडी संसदीय प्रभारी गोविंद ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध मौजूद रहे।
लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का हक: जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लाहौल स्पीति से आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय के बारे में कहा कि उनके साथ भी संवाद चल रहा है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने व चुनाव लड़ने का हक है। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और जल्द ही उनसे बात कर सारे मसले को सुलझा लिया जाएगा।