Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal: मंडी के कुकलाह व कटौला में बादल फटने से भारी तबाही, मलबे की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत; 2 लापता

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 04:12 PM (IST)

    Cloudsburst in Mandi मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के कुकलाह व द्रंग के कटौला में बुधवार सुबह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। कुकलाह में मलबे मे ...और पढ़ें

    मंडी के कुकलाह व कटौला में बादल फटने से भारी तबाही
    मंडी के कुकलाह व कटौला में बादल फटने से भारी तबाही

    मंडी, जागरण संवाददाता। Cloudsburst in Mandi:  हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। लोगों को कुदरत के कहर से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच मंडी में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है।

    मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के कुकलाह व द्रंग के कटौला में बुधवार सुबह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शारटी व कुकलाह के भवन को नुकसान पहुंचा है। तो वहीं कुकलाह में मलबे में दबने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग लापता हैं। वहीं, पानी का बहाव इतना अधिक था कि जैंशला में दो महिलाएं बह गईं। 

    पानी में बह गया स्कूल

    राजकीय माध्यमिक स्कूल भद्रवाणी के भवन की दीवार को चीर मलबा कमरों में पहुंच गया है। बागी नाला में बाढ़ आने से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बागी का भवन ढह गया है। कुकलाह में नाले का पानी लोगों के घरों के छत के ऊपर आ गया। इससे घरों को भी क्षति पहुंची है।

    सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। बादल फटने से कुकलाह नाले में अचानक सैलाब आ गया। मलबा अपने साथ देवदार लकड़ी के सैकड़ों स्लीपर बहाकर ले गया। दोनों स्थानों पर लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने बगलामुखी मंदिर में शरण ली है। साथ लगते माता कश्मीरी मंदिर के आस पास भारी नुकसान हुआ है। स्कूल के साथ 5 से 6 मकान चपेट में आ गए हैं।

    खबरें और भी

    पराशर में नाजुक बनी स्थिति

    धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पराशर की पहाड़ी में दरारों का आकार लगातार बढ़ रहा है। इससे यहां स्थिति नाजुक हो गई है। बागी पुल टूटने से पराशर तक आवाजाही संभव नहीं है। कई दिनों से बिजली न होने से प्रशासन का स्थानीय लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

    एनएचएआइ के अध्यक्ष का दौरा रद

    एनएचएआइ के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव का दौरा रद हो गया है। उन्हें बुधवार को कीरतपुर मनाली फोरलेन के नुकसान का जायजा लेना था। मौसम प्रतिकूल न होने की वजह से वह मंडी नहीं पहुंच पाए। उनका चंडीगढ़ से हेलीकाप्टर में मंडी आने का कार्यक्रम था।

    सराज के कुकलाह व द्रंग के कटौला में नालों में बाढ़ आने से भारी नुकसान की सूचना है। राजस्व विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। रैंसनाला में पानी फोरलेन के पुल के उपर चढ़ गया है और पूरा टनल पानी से भर गया है। इस पुल की ऊंचाई नाले से 20 फुट ऊपर थी।