विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के कर्मचारियों की होगी हैप्पी दिवाली, CM सुक्खू ने DA भुगतान का किया एलान; बल्ह में खुलेगा DSP ऑफिस

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 26 Sep 2026 02:10 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 03:05 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ...और पढ़ें

मंडी के बल्ह में संबोधित करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण

मंडी के बल्ह में संबोधित करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण

HighLights

  1. सीएम सुक्खू ने हिमाचल कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया।

  2. कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा महंगाई भत्ते का भुगतान।

  3. मुख्यमंत्री ने मंडी के बल्ह में जनसभा को संबोधित किया।

जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों को लेकर बड़ा एलान किया है। सीएम ने मंडी जिला के बल्ह में सभा को संबोधित करते हुए घोषणा की कि कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए का भुगतान किया जाएगा। सीएम ने कहा कि कर्मचारियों की हैप्पी दिवाली होगी। हिमाचल के कर्मचारियों की कई डीए किस्त लंबित हैं। सीएम की घोषणा के बाद अब कर्मचारियों को भुगतान होने की उम्मीद जगी है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि देनदारियों को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन अपनी जगह सही हो सकता है, लेकिन कर्मचारियों को प्रदेश हित का भी ध्यान रखना चाहिए।

बल्ह में खुलेगा डीएसपी ऑफिस

मंडी प्रवास के दौरान बल्ह के कंसा चौक में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने गुरुकोठा में सीबीएसई स्कूल खोलने, जलशक्ति व बिजली विभाग का मंडल कार्यालय और डीएसपी कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही इलाके की सड़कों के सुधार के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि तुरंत स्वीकृत की।

मुख्यमंत्री ने 'सुखी परिवार' योजना के तहत एक दिन की मनरेगा दिहाड़ी और 75,000 रुपये सालाना आय की पात्रता सीमा घटाने की भी घोषणा की।

विपक्ष पर तीखे प्रहार, भाजपा को बताया पांच गुटों में बंटी पार्टी

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हिमाचल को कर्ज के भारी बोझ तले दबाया। पूर्व सरकार ने केवल सराज क्षेत्र में काम करवाया और बाकी क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा पांच गुटों में बंटी है और हर गुट अपना मुख्यमंत्री तय किए बैठा है, जबकि मुख्यमंत्री बनने के लिए पहले विधायक बनना पड़ता है।

भाजपा सांसदों की बोलती बंद

भाजपा सांसदों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के सांसदों की परवाणू से नीचे उतरते ही दिल्ली में बोलती बंद हो जाती है। वे हिमाचल में कौए की तरह कांव-कांव करते हैं, लेकिन दिल्ली में प्रदेश के हक की बात करने की उनमें हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चार साल बाद अग्निवीरों का जिम्मा प्रदेशों के गले मढ़ दिया।

...तो प्रकाश कैबिनेट में होते

स्थानीय राजनीति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जनता ने प्रकाश चौधरी को जिताया होता तो आज वह कैबिनेट मंत्री होते। उन्होंने प्रकाश चौधरी को भारी समर्थन देकर जिताने का आह्वान किया और स्थानीय भाजपा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि वे केवल दांत दिखाते हैं, जनता का कोई काम नहीं करते।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के कैंसर मरीजों को अब मंडी में मिलेगा बेहतर इलाज, CM सुक्खू ने अस्पताल व 60 करोड़ की मशीनरी का उद्घाटन किया 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।