यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'BJP के निर्देशक नहीं सही, पहली जून को फ्लॉप होगी फिल्म'; सीएम सुक्खू ने विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में मांगे वोट
Himachal News हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में वोट मांगे हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के दौरा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पांगी। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) के दौरान स्क्रिप्ट भाजपा ने लिखी हैं। इसका निर्देशन जयराम ठाकुर कर रहे हैं। जबकि, डायलॉग कंगना बोल रही हैं। लेकिन, फिल्म जितनी भी अच्छी हो, यदि उसका निर्देशक ही सही न हो तो फिल्म फ्लाप हो जाती है। यह फिल्म भी पहली जून को फ्लाप हो जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पांगी मुख्यालय किलाड़ में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा का एक भी दिग्गज आपदा में नहीं आया आगे: सीएम
सीएम ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के दौरान बच्चे भी अपना गुल्लक लेकर आपदा प्रबंधन में सहायता करने के लिए आए। लेकिन, भाजपा का एक भी ऐसा दिग्गज आगे नहीं आया। इसके विपरीत विधानसभा सत्र बुलाने की बात करते रहे। मंडी व कुल्लू में आपदा आई तो प्रभावित परिवारों को हमारी सरकार ने आपदा प्रबंधन की राशि एक लाख पचास हजार से बढ़ाकर सात लाख की।
अनाथ बच्चों को दिया आश्रय: सीएम सुक्खू
गांव में जिन लोगों के घरों का नुकसान हुआ था तथा जो टेंट में रह रहे थे। उनके किराये के लिए पांच हजार और शहर में 10 हजार दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पहली कैबिनेट में सुख आश्रय योजना बनाकर अनाथ बच्चों का 27 वर्ष तक सारा खर्चा उठाने के लिए कानून बनाया। पशुपालकों को दूध का सही दाम मिले। इसके लिए सरकार ने दूध का मूल्य निर्धारित किया। गाय का का 45 और भैंस का 55 रूपये प्रति लीटर दूध का दाम किया गया।
सभी महिलाओं के खाते में डाला जाएगा पैसा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभाली तो प्रदेश का आर्थिक खजाना खाली थी। चोर दरवाजे से जो पैसा बाहर जाता था। उसको उन्होंने बंद कर दिया। कांग्रेस सरकार ने चोर दरवाजे से बाहर जाने वाले पैसे को बंद कर 22 करोड़ इकट्ठा किया। इसको आपदा प्रभावितों तो दिया। इसमें से आठ करोड़ बचा है। इस पैसे से महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। चार जून के बाद 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं के खाते में पैसा डाल दिया जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Himachal News: 'अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी भाजपा...', जयराम ठाकुर ने ठोका दावा
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गरीबों से लेकर हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर योजनाएं बनाकर उन पर काम कर रही है। आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करने के साथ ही विकास कार्यों को भी गति प्रदान की जा रही है, ताकि प्रदेश की जनता को विकास कार्यों का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा इस बार प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस विजयी होगी। इस अवसर पर तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व लोग मौजूद रहे।