यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mandi News: '1500-1500 रुपये कांग्रेस की वचनबद्धता, 15-15 लाख BJP का जुमला...'; विक्रमादित्य ने विपक्ष पर कसा तंज
Mandi News मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 1500-1500 रुपये देना कांग् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सरकाघाट। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने कहा कि महिलाओं को हर माह 1500-1500 रुपये देना कांग्रेस की वचनबद्धता है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 600 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। 15-15 लाख रुपये भाजपा का जुमला है। मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में एक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये नहीं आया है।
विक्रमादित्य ने जयराम ठाकुर पर किया वार
शनिवार को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के नवाही में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्सी छिनने के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बौखला गए हैं। आए दिन आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। वह उन्हें शोभा नहीं देती है। प्रदेश सरकार ने 15 माह में विभिन्न विभागों में 22,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। पूर्व सरकार के नौकरियों के साथ प्रदेश के लाखों युवाओं के हित भी बेचे हैं।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक हुआ। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भ्रष्टाचार और धांधली की अड्डा बनाकर रखा था। लाखों रुपये लेकर पेपर बेचे गए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस भ्रष्टाचार के अड्डे पर लगाम लगाई है। जेओ (आइटी) में चयनित अभ्यर्थियों को जल्द न्याय मिलेगा। अब युवाओं का भविष्य सुनहरा होने से प्रदेश भी आगे बढ़ेगा।
मेरी आवाज कोई दबा नहीं सकता: विक्रमादित्य
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह विधायक बनकर जब पहली बार विधानसभा की दहलीज पर पहुंचे थे तो कसम खाई थी कि सच को सच और झूठ को झूठ बोलूंगा। राजनीतिक से ऊपर उठकर हिमाचल के हित की आवाज उठाता रहूंगा। मेरी आवाज को कोई दबा नहीं सकता। खुले मन से जनता के बीच आया हूं।
खबरें और भी
देश में अघोषित आपातकाल
मोदी सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है। मोदी के विरुद्ध बोलने वालों की आवाज को दबाने का काम ईडी,सीबीआइ व अन्य एजेंसियां कर रही हैं। देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। अब बदलाव की बयार चल पड़ी है।

कंगना के चर्चे गली गली
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना उनकी बड़ी बहन हैं। वह बहुत प्रसिद्ध हैं। गली गली उनके चर्चे हैं। मोदी से उनकी अच्छी दोस्ती है। कर्मचारियों के 9000 करोड़ पर कुंडली मारकर बैठे मोदी से कंगना पैसा वापस दिला दें तो मेहरबानी होगी।