Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cyber Crime Cell ने मंडी में दबोचा CBI का फर्जी अधिकारी, भर्ती करने का झांसा देकर युवाओं से ठगे 10 लाख

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 04:20 PM (IST)

    Mandi News साइबर क्राइम सेल ने मंडी से सीबीआइ का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार किया है। वह दस युवाओं से करीब 10 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। गले में अकसर सीब ...और पढ़ें

    साइबर क्राइम सेल ने मंडी में दबोचा सीबीआइ का फर्जी अधिकारी
    साइबर क्राइम सेल ने मंडी में दबोचा सीबीआइ का फर्जी अधिकारी

    HighLights

    1. पैसे मिलने के बाद करता था फर्जी नियुक्‍त पत्र जारी।
    2. गले में अकसर सीबीआइ का पहचान पत्र डालकर घूमता रहता था।
    3. कई युवाओं को ठगने की फिराक में था।

    जागरण संवाददाता, मंडी: साइबर क्राइम सेल मध्य जोन मंडी ने खुद को सीबीआइ का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह सीबीआइ में भर्ती करने का झांसा देकर युवाओं से पैसे ऐंठ कर रहा था। 10 युवाओं से करीब 10 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। पैसे मिलने के बाद उन्हें फर्जी नियुक्त पत्र भी जारी कर रहा था। आरोपित दुर्गम क्षेत्र के युवाओं को अपना शिकार बना रहा था। अपनी गाड़ी पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो लिखा रहा था।

    घूमता था सीबाआई का पहचान पत्र गले में डालकर

    गले में अकसर सीबीआइ का पहचान पत्र डालकर घूमता रहता था। साइबर क्राइम सेल ने आरोपित से सीबीआइ व प्रेस के कई फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं। आरोपित पंकज शर्मा पुत्र प्रकाश चंद गोहर उपमंडल के सपलेहड़ का रहने वाला है। आरोपित 10 से अधिक युवाओं से ठगी कर चुका है। कई युवाओं को ठगने की फिराक में था। आरोपित इस कार्य को खुद अंजाम दे रहा था या कोई गिरोह मिलकर काम कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: mid day Meal: 5 लाख स्कूली बच्चों पर मिड डे मील का संकट!, केंद्र से बजट न मिलने पर स्टेट करेगा फंडिंग

    साइबर क्राइम सेल कर रहा जांच

    साइबर क्राइम सेल इसकी जांच कर रहा है। जिन युवाओं से नौकरी की एवज में लाखों रुपये ठगे गए हैं,साइबर क्राइम सेल ने उनके बयान भी दर्ज किए हैं। जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। वह जब ज्वाइनिंग देने गए तो आरोपित की करतूत का भांडाफोड़ हो गया। शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम सेल ने उसे धर दबोचा।

    पुलिस ने आरोपित की गाड़ी कब्‍जे में ली

    आरोपित की गाड़ी कब्जे में ली गई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से उसका तीन दिन का रिमांड मिला है। साइबर क्राइम सेल मध्य जोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कार्यकारी) मनमोहन सिंह ने सीबीआइ में भर्ती करने का दिलाया देने व खुद को सीबीआइ का अधिकारी बताने वाले पंकज शर्मा को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shimla News: CM सुक्खू ने केंद्र से आपदा पैकेज के लिए किया आग्रह, कहा- 'तीसरी बार टीम आ गई, अब तो पैकेज दे दो'