विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सरकार के सामने पहाड़ जैसी चुनौतियां, जल्द पाएंगे पार'; CM सुक्खू बोले- तेजी से आगे बढ़ रही है हमारी सरकार

Published: Thu, 27 Feb 2025 06:38 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा पर व्यक्तिगत ...और पढ़ें

CM सुक्खू बोले- विकास की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जागरण फोटो
CM सुक्खू बोले- विकास की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जागरण फोटो

HighLights

  1. व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही सरकार- सीएम।
  2. सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी का किया शुभारंभ।

जागरण संवाददाता, मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजनीतिक व प्राकृतिक आपदा के बीच मजबूती से खड़े होकर चुनौतियों का सामना किया है। अपने ही लोगों ने विरोधियों के साथ मिलकर सरकार गिराने का प्रयास किया।

सरकार के समक्ष पहाड़ जैसी चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन उनसे जल्द ही पार पा लेंगे। सरकार व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने वीरवार को राज देवता माधोराय की पहली शाही जलेब में भाग लेकर सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया।

भाजपा कर रही दुष्प्रचार, लेकिन घबराने वाला नहीं

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इंटरनेट मीडिया के जरिए उनके विरुद्ध व्यक्तिगत दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता का विश्वास प्राप्त है। उनकी प्राथमिकता प्रदेश के विकास और युवाओं को रोजगार देने की है।

सुक्खू ने कहा मैं घबराने वाला नहीं हूं। जनता हमारे कार्यों को देख रही है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में सरकार और मजबूती से आगे बढ़ेगी।

व्यवस्था परिवर्तन का 70प्रतिशत कार्य पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। सरकारी क्षेत्र में 25,000 युवाओं को रोजगार देने की योजना तैयार की गई है, जिसका क्रियान्वयन जल्द किया जाएगा। प्रदेश में बेरोजगारी को कम करना और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।

शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब होगा एक ही निदेशालय

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में अब एक ही शिक्षा निदेशालय होगा। इससे शिक्षा प्रणाली अधिक प्रभावी व संगठित होगी। साथ ही, पुलिस व होमगार्ड की भर्ती होगी। शिक्षा विभाग में13 हजार पद भरे जाएंगे।

महाकुंभ में स्नान को लेकर विपक्ष के आरोप निराधार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महाकुंभ में शुभ दिन पर स्नान करना धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, लेकिन विपक्ष इसे अनावश्यक मुद्दा बना रहा है। प्रयागराज में उन्होंने जिस दिन स्नान किया उस दिन हिमावत पुत्री पार्वती की हल्दी रस्म थी।

शिवधाम के लिए 100 करोड़ की घोषणा

मुख्यमंत्री ने मंडी में निर्माणाधीन शिवधाम परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले दो वर्षों में यह परियोजना पूरी कर ली जाएगी। शिवधाम धार्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। पूर्व सरकार ने शिवधाम निर्माण की मात्रा कोरी कल्पना की थी।

नजराना राशि में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर देवी-देवताओं व बजंतरियों की नजराना राशि में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इससे देव परंपरा और लोक संस्कृति को और अधिक संबल मिलेगा।

हवाई अड्डे को लेकर जयराम ठाकुर पर निशाना

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर बल्ह घाटी की उपजाऊ भूमि पर हवाई अड्डा बनाने के मुद्दे को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के लिए उपजाऊ भूमि का चयन करना किसानों के हितों के विरुद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस मुद्दे पर सभी हितधारकों से चर्चा करेगी और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

भगवान शिव ने सुनी हमारी पुकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में काफी समय से वर्षा नहीं हो रही थी। किसान व बागवान परेशान थे। भगवान शिव ने जनता व हमारी पुकार सुन ली है।

यह भी पढ़ें- कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन से जीरा नाला अवरुद्ध, आसपास के इलाकों में खतरा; प्रशासन ने किया अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।