वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में छह साल बाद फिर नजर आया बर्फानी तेंदुआ
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में छह साल बाद बर्फानी तेंदुआ फिर दिखा है, जिसे तीर्थन रेंज के कोवरी में कैमरे में कैद किया गया। ...और पढ़ें
-1781687355313_m.webp)
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में छह साल बाद फिर दिखा बर्फानी तेंदुआ (फाइल फोटो)
HighLights
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में छह साल बाद दिखा बर्फानी तेंदुआ।
तीर्थन रेंज के कोवरी नामक स्थान पर कैमरे में हुआ कैद।
वन विभाग अब तेंदुओं की संख्या का सर्वे करवाएगा, कैमरे लगेंगे।
मुकेश मेहरा, मंडी। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में छह साल बाद फिर बर्फानी तेंदुआ (स्नो लैपर्ड) दिखा है। छह साल में इनकी संख्या कितनी बढ़ी या कम हुई वन विभाग अब सर्वे करवाएगा। पार्क में स्थायी कैमरे लगाने की भी योजना है। 2020 में हुए सर्वे में पार्क में 19 बर्फानी तेंदुए दिखे थे।
कुल्लू जिला के बंजार में 1700 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में 2020 में मुंबई की स्वयंसेवी संस्था नेचर कंजरवेशन फाउंडेशन ने सर्वे किया था। तब पार्क क्षेत्र में 50 से अधिक कैमरे लगाए थे, जिनमें 19 बर्फानी तेंदुए व शावक दिखे थे।
अब वन विभाग के तीर्थन रेंज स्थित कोवरी नामक स्थान पर विभाग के कैमरे में एक बर्फानी तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ। यह तीन से चार वर्ष का लग रहा है। वन विभाग के पार्क में पांच से सात कैमरे ही लगे हैं। अब मुंबई की ही संस्था से बात कर योजनाबद्ध तरीके से लगभग 50 कैमरे लगाने की तैयारी है। इसके बाद यह स्थिति स्पष्ट होगी कि छह वर्ष में बर्फानी तेंदुओं की संख्या कितनी बढ़ी है।
स्पीति घाटी में पाया जाता है बर्फानी तेंदुआ
बर्फानी तेंदुआ जनजातीय जिला लाहुल स्पीति की स्पीति घाटी में पाया जाता है। पहले हुए सर्वे में यहां इनकी संख्या 20 थी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, अफगानिस्तान व पाकिस्तान के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फानी तेंदुआ दिखता है।
खबरें और भी
सचिन शर्मा ने कहा कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में बर्फानी तेंदुआ तीर्थन रेंज में विभाग के कैमरे में कैद हुआ है। छह वर्ष बाद तेंदुआ दिखने पर दोबारा सर्वे करवाने की योजना है।