Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: मंडी में अचानक आए सैलाब ने छीन ली तीन जिंदगियां, मलबे से जिंदा निकाले महिला और बच्चा, तस्वीरों में देखिए तबाही

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 02:34 PM (GMT+05:30)

    Hiamachal Pradesh Mandi Flood मंडी हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। शहर के नालों में अचानक आई बाढ़ से तीन लोगों की जान च ...और पढ़ें

    मंडी में मलबे में दबी महिला को निकालते लोग व वाहनों को काटकर रेस्क्यू चलाते कर्मी।
    मंडी में मलबे में दबी महिला को निकालते लोग व वाहनों को काटकर रेस्क्यू चलाते कर्मी।

    जागरण संवाददाता, मंडी। Hiamachal Pradesh Mandi Flood, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक बार फिर आपदा आई है। इस बार मंडी शहर इस आपदा का शिकार हुआ है। नालों में आई बाढ़ ने तीन लोगों की जिंदगी छीन ली तो वहीं घरों में मलबा घुसने से भारी नुकसान हुआ है। कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं व कई बाढ़ में बह गई हैं। इस बीच शहर में मलबे में फंसे एक महिला और बच्चे को लोगों ने जिंदा निकाला है। 

    मंडी शहर में आज जो मंजर देखने को मिला, उसने हर आंख को नम कर दिया। एक ओर आसमान से बारिश का कहर, दूसरी ओर पहाड़ों से उतरता मलबा और सैलाब। इन सबके बीच इंसानी जिंदगियों की बेबसी। मंगलवार सुबह मंडी के जेल रोड, जोनल अस्पताल मार्ग और सैण क्षेत्र देखते ही देखते तबाही की चपेट में आ गए।

    पूर्व पार्षद कृष्णा देवी के लिए यह सुबह काल बनकर आई। उनका घर नाले के ठीक पास है। लगातार हो रही बारिश से अचानक मलबा घर के अंदर घुस आया। इतने मलबे ने घर को चारों ओर से घेर लिया कि खिड़कियां तोड़कर रेस्क्यू आपरेशन चलाना पड़ा। राहत दल ने पूर्व पार्षद को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन अन्य सदस्य हताहत हो गए। कृष्णा के चेहरे पर भय और आंखों में आंसू साफ बयां कर रहे थे कि यह ज़ख्म जीवनभर नहीं भरने वाला।

    यह भी पढ़ें- Himachal Disaster: प्रकृति का गुस्सा या मानवीय भूल? मंडी में बारिश का कहर जारी, हर साल मिल रहे ताजा जख्म

    घर से बाहर निकलते ही सैलाब की चपेट में आ गई महिला

    इसी दौरान, एक महिला जब घर से बाहर निकली, तो तेज बहाव की चपेट में आ गई। सैलाब इतना तेज था कि महिला बहती हुई सड़क पर खड़ी पांच गाड़ियों के नीचे दब गई। लोग जब तक कुछ कर पाते, तब तक गाड़ियां महिला सहित नाले में पहुंच चुकी थीं।

    खबरें और भी

    कटर से गाड़ियां काट व मलबा हटाकर महिला तक पहुंचे

    राहत दल और स्थानीय लोगों ने मिलकर इन गाड़ियों को कटर से काटना शुरू किया, तब जाकर महिला तक पहुंच सके, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह दृश्य इतना दर्दनाक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख भर आई।

    यह भी पढ़ें- Himachal Cloudburst: मंडी में बादल फटने से चार लोगों की मौत, भूस्खलन से मलबे में दबीं 50 से ज्यादा गाड़ियां

    कई घायल अस्पताल में भर्ती

    इस भीषण त्रासदी में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत और पुनर्वास कार्य शुरू कर दिए हैं, लेकिन लगातार बारिश और जमीन खिसकने से बचाव कार्यों में कठिनाई आ रही है।