Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धूमधाम से मनाया गया हिमाचल राज्यत्व दिवस, CM ने 70 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण; धर्मपुर-संधोल को नगर पंचायत का दर्जा

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 01:24 PM (IST)

    Himachal Pradesh 54th Statehood Day हिमाचल प्रदेश आज अपना राजयत्व दिवस मना रहा है। आज हिमाचल का 54वां पूर्ण राज्यत्व दिवस है। इस उपलक्ष्य पर मंडी के ध ...और पढ़ें

    54वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा हिमाचल, धर्मपुर पहुंचे CM सुक्खू
    54वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा हिमाचल, धर्मपुर पहुंचे CM सुक्खू

    HighLights

    1. 54वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा हिमाचल
    2. धर्मपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे CM सुक्खू
    3. सीएम कर्मचारियों को चार प्रतिशत डीए की भी घोषणा कर सकते हैं।

    जागरण संवाददाता, मंडी। Himachal Pradesh 54th Statehood Day: हिमाचल प्रदेश आज अपना राजयत्व दिवस मना रहा है। आज हिमाचल का 54वां पूर्ण राज्यत्व दिवस है। इस उपलक्ष्य पर मंडी के धर्मपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम शुरू हो गया है।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए हैं और वह प्रदेशवासियों के नाम अपना सन्देश देंगे। इस खास कार्यक्रम में सीएम सुक्खू कई बड़ी घोषणाएं की।

    पीएम मोदी ने हिमाचल को दिया खास संदेश

    हिमाचल के राज्यत्व दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिमाचल को बधाई दी। उन्होंने हिमाचल के लिए एक्स पर खास संदेश भी लिखा। पीएम मोदी ने हिमाचल को बधाई देते हुए लिखा कि हिमाचल प्रदेश के मेरे परिवारजन प्रकृति और कला-संस्कृति से लगाव के साथ-साथ अपने साहस और शौर्य के लिए जाने जाते हैं। अपनी गौरवशाली विरासत के संरक्षण के लिए भी वे सदैव समर्पित रहे हैं। राज्य के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर उन्हें मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।

    नृत्स से सभी जिलों की झलक दिखाएंगे छात्र

    राज्यत्व दिवस कार्यक्रम में धर्मपुर के सभी स्कूलों के विद्यार्थी अपने नृत्य से प्रदेश के सभी जिलों की झलक दिखाएंगे तो वहीं 100 सदस्यों वाला बैग पाइपर बैंड अपनी प्रस्तुति देगा।

    हिमाचल के विकास में इंदिर गांधी का अहम योगदान

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के धर्मपुर में 54वेंं पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर कहा कि कि हिमाचल के गठन व उसे आगे बढ़ाने में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. वाइएस परमार का अहम योगदान रहा है। मानसून में देवभूमि में इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी आई थी।

    आपदा में दिया 4500 करोड़ का राहत पैकेज

    आपदा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी व सीपीएस संजय अवस्थी ने सराहनीय कार्य किया। दोनों बधाई के पात्र हैं। सरकार ने इससे निपटने के लिए कारगर कदम उठाए। 4500 करोड़ का राहत पैकेज दिया। सरकार गांव के द्वार कार्यकम शुरु किया है। इससे पीढ़ी दर पीढ़ी लंबित राजस्व मामले निपटाने में मदद मिल रही है।

    खबरें और भी

    'अनाथ बच्चों को सहारा देने वाला पहला राज्य है हिमाचल'

    सीएम ने  कहा कि 65000 इंतकाल के मामले निपटाए हैं। अनाथ बच्चों को सहारा देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। कानूनी रूप से बच्चों को अपनाया जा रहा है। पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस लागू किया गया। सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने में मदद दी जा रही है। इससे स्वरोजगार के साधन मिलेंगे।

    दो वर्ष में ऊर्जा राज्य बनाया जाएगा हिमाचल

    21000 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। प्रदेश के मेडिकल कलेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरु करने के लिए 100 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। दो वर्ष में हिमाचल को ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अब सभी विभागों में इलेक्ट्रिकल वाहन खरीद जाएंगे। सरकारी स्कूलों से पहली कक्षा से अंग्रेजी विषय की पढ़ाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Himachal: 100 करोड़ से चमकेगी शिमला की तस्वीर, CM सुक्खू ने बजट को दी मंजूरी; पर्यटन पर रहेगा विशेष जोर

    धर्मपुर व संधोल को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा

    फरवरी में 15 चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। ग्रीन कोरिडोर बनाए जा रहे हैं। बेटियों को अब संपत्तियों में बेटों के बराबर हक मिलेगा। बेटियों की शादी की आयु अब 21 वर्ष की जा रही है। नई राजस्व नीति से 696 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। सीएम ने धर्मपुर व संधोल को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये देने की घोषणा।

    राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ये लोग रहे शामिल 

    इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना,डीजीपी संजय कुंडू,उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। उपमंडल के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों व 100 सदस्यीय बैग पाइपर बैंड के दल ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

    यह भी पढ़ें-  लोकसभा चुनाव और हिमाचल में रामधुन, रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस में रार