Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में कार पर गिरा विशालकाय पेड़, गाड़ी पिचक गई पर युवकों को खरोंच तक नहीं आई; बोले- भगवान ने नया जीवन दिया

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:00 PM (GMT+05:30)

    मंडी जिले की बरोट घाटी में एक चलती कार पर विशालकाय पेड़ गिरने से वह पूरी तरह पिचक गई, लेकिन उसमें सवार हमीरपुर के शुभम और विशाल को खरोंच तक नहीं आई। ...और पढ़ें

    बरोट में विशाल पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त कार और सुरक्षित बच निकले युवक। जागरण

    बरोट में विशाल पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त कार और सुरक्षित बच निकले युवक। जागरण

    HighLights

    1. मंडी की बरोट घाटी में चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़।

    2. कार पूरी तरह पिचक गई, पर सवार दो युवक रहे सुरक्षित।

    3. युवकों ने इसे भगवान का दिया नया जीवन बताया।

    आशीष भोज, पद्धर (मंडी)। सांसों की डोर लंबी हो तो काल का चक्र भी उसे काट नहीं सकता। शायद यही वजह रही होगी कि किस्मत के धनी दो युवाओं पर विशालकाय पेड़ गिरा तो जरूर लेकिन उनकी सांसों को उखाड़ नहीं सका। मंडी जिले की बरोट घाटी में यह खौफनाक मंजर हमीरपुर के शुभम और विशाल ने बिलकुल नजदीक से देखा। धूल के गुबार में ओझल होती हुई उनकी जिंदगी मौत को मात देकर फिर मुस्करा उठी। 

    बैंकिंग परीक्षा का तनाव भुलाने के लिए बरोट की हसीन वादियों में सुकून तलाशने आए हमीरपुर के दो युवाओं को कुदरत का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिलेगा, इसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन कहते हैं न कि जितनी सांखें लिखी हों, उतनी लेने से कोई रोक नहीं सकता। 

    बैंकिंग परीक्षा देने आए थे युवक

    वर्तमान में शिमला में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे शुभम और विशाल बुधवार को मंडी में बैंकिंग की परीक्षा देने आए थे। परीक्षा खत्म होते ही दोनों ने बरोट की ठंडी हवाओं में कुछ पल बिताने का प्लान बनाया। वीरवार को दिनभर दोनों ने वहां की खूबसूरती को निहारा, कैमरे में यादें समेटीं और शुक्रवार को शिमला वापसी के लिए रवाना हुए।

    भूस्खलन देख रोकी कार

    गुराहला के पास पहाड़ी से भूस्खलन होता देख दोनों ने कार रोकी और खूबसूरत तस्वीरों के साथ-साथ प्राकृतिक दृश्यों को कैमरे में कैद करने लगे। यहीं उनकी भेंट बरोट स्कूल की हिंदी प्रवक्ता निशा ठाकुर और उनके पति दीपक से हुई। थोड़ी गपशप के बाद दोनों जैसे ही आगे बढ़े। 

    कार पिचक गई, युवकों को खरोंच तक नहीं आई

    जैसे ही आगे बढ़े अचानक एक विशालकाय देवदार का पेड़ सीधे उनकी चलती कार पर आ गिरा। धमाका इतना तेज था कि कार पूरी तरह से पिचक गई। पलभर के लिए लगा कि सब खत्म हो गया, लेकिन जब धूल का गुबार छटा तो कार के अंदर से दोनों युवक सुरक्षित और बिना एक भी खरोंच के बाहर निकल आए। 

    खबरें और भी

    यह नया जीवन मिला

    सदमे और आभार के आंसुओं के बीच शुभम और विशाल ने कहा कि एक पल ऐसा लगा जैसे काल सामने खड़ा था, लेकिन ईश्वर का हाथ शायद उनके सिर पर था। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। भगवान ने सच में हमें नया जीवन दिया है।

    यह भी पढ़ें: चंबा बस हादसा: सीटों के नीचे तड़प रहे थे यात्री, खौफनाक मंजर देख दहल गया दिल; लोहा काटकर निकाले 7 शव और 11 घायल