Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल निकाय चुनाव परिणाम: जोगिंदर नगर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष हारे, लोगों को पार्टी बदलना नहीं आया रास

    Updated: Sun, 17 May 2026 08:37 PM (IST)

    जोगिंदरनगर नगर परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है, जहां तीन पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव हार गए। इस परिणाम से जोगिंदरनगर को नया अध्यक्ष मिलेगा। ...और पढ़ें

    हिमाचल निकाय चुनाव परिणाम: जीत के बाद जश्न मनाते उम्मीदवार। फोटो जागरण

    हिमाचल निकाय चुनाव परिणाम: जीत के बाद जश्न मनाते उम्मीदवार। फोटो जागरण

    HighLights

    1. तीन पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में हारे।

    2. ममता कपूर और अजय धरवाल को मिली करारी हार।

    3. जोगिंदरनगर नगर परिषद को मिलेगा नया अध्यक्ष।

    संवाद सहयोगी, जोगिंदर नगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंदर नगर के चुनावों में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां पर तीन अध्यक्ष व पूर्व उपाध्यक्ष चुनाव हार गए। यानी इस बार जोगेंद्रनगर को नया अध्यक्ष मिलेगा। पूर्व में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे ममता कपूर व अजय धरवाल का पार्टी बदलना लोगों को रास नहीं आया। अजय धरवाल नए वार्ड से चुनाव लड़ रहे थे वहां से हारे, वहीं उनकी पत्नी जीत गई। अब अध्यक्ष पद के लिए शिखा के अलावा संतोष शर्मा अब अध्यक्ष दौड़ में हो सकते हैं।

    जोगेंद्रनगर में पूर्व नगर परिषद में ममता कपूर और अजय धरवाल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे तो अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए थे। हालात यह हैं कि इस बार वार्ड नंबर एक से तीन बार की विजेता ममता कपूर सीधी टक्कर में प्यार चंद वालिया से 67 मतों से पराजित हो गई। वहीं पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल ,पूर्व अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति और पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार को दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ना महंगा पड़ा।

    प्रेरणा ज्योति को मात्र 14 मत ही प्राप्त हुए। वहीं पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार अपने प्रतिद्वंदी से 242 मतों से पराजित हुए। पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल तीन बार अलग अलग वार्डों से चुनाव जीतकर उपाध्यक्ष रहे लेकिन चौथी बार वो करिश्मा करने में कामयाब नहीं रहे वो शिखा से 125 मतों से पराजित हो गए।

    अजय धरवाल की पत्नी चंद्र रेखा ने पूर्व में रहे उपाध्यक्ष प्यार चंद की बेटी शिवाली ठाकुर को 101 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। अब जोगेंद्रनगर में हुए इस उल्टफेर के बाद स्थिति रोचक बन जाएगी। यहां भाजपा के चार पार्षद हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोचक होगा।

    खबरें और भी