हिमाचल निकाय चुनाव परिणाम: जोगिंद्रनगर में जश्न के बीच सांड का तांडव, सात लोग घायल; भीड़ पर अचानक किया हमला
जोगेंद्रनगर में नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद जश्न मना रही भीड़ पर एक हिंसक सांड ने हमला कर दिया। इस घटना में सात लोग आंशिक रूप से घायल हो गए, जिसस ...और पढ़ें

जोगिंदिर नगर में जश्न के बीच सांड का तांडव। फोटो जागरण
HighLights
जोगेंद्रनगर में चुनाव नतीजों के जश्न पर सांड का हमला।
हिंसक सांड के हमले में सात लोग हुए आंशिक घायल।
पुलिस थाने के पास हुई घटना से मची अफरा-तफरी।
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर (मंडी)। नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद रविवार देर शाम जोगेंद्रनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जीत के जश्न में डूबे प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ पर एक हिंसक सांड ने अचानक हमला कर दिया।
पुलिस थाने के समीप राजकीय बाल पाठशाला के मुख्य गेट पर पेश आई इस घटना में सात लोगों को आंशिक चोटें आई हैं।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच हिंसक बैल अचानक हमला करते हुए मतगणना स्थल की ओर भागा। सांड को अपनी तरफ आता देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और चुनावी ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और सभी ने भागकर अपनी जान बचाई।
कवरेज के लिए तैनात मीडियाकर्मियों को भी सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ना पड़ा। इस हमले में स्थानीय निवासी राज सहित शहरी क्षेत्र के छह अन्य लोग चोटिल हुए हैं।