Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'फिल्मी सितारे राजनीति में नहीं हुए सफल...', विक्रमादित्य के बाद अब मुकेश अग्निहोत्री ने कंगना पर साधा निशाना

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 02:32 PM (GMT+05:30)

    Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा नेता जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सरकार बनाने का स ...और पढ़ें

    Himachal Politics: विक्रामादित्य के बाद अब मुकेश अग्निहोत्री ने कंगना पर साधा निशाना
    Himachal Politics: विक्रामादित्य के बाद अब मुकेश अग्निहोत्री ने कंगना पर साधा निशाना

    HighLights

    1. मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर साधा निशाना
    2. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा- बागियों को शरण देकर भाजपा ने आसान की कांग्रेस की राह
    3. कंगना को लेकर बोले राजनीति में नहीं टिक पाए सितारे

    जागरण संवाददाता, मनाली। Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व बीजेपी के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

    जयराम ठाकुर सरकार बनाने के सपने देखना छोड़ दें। उन्होंने प्रदेश में चुनी हुई सरकार गिराने की जो कोशिश की है उसका सबक सिखाने क प्रदेश की जनता तैयार है।

    कांग्रेस ने हिमाचल में बीजेपी का ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) बुरी तरह डिफीट कर दिया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के साथ बीजेपी के समस्त नेता आराम से बैठे।

    लोकसभा के बदल गए समीकरण

    भाजपा ने प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की जो कोशिश की है उससे लोकसभा के समीकरण भी बदल गए हैं विधानसभा के उपचुनाव में भी सभी छह सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस छक्का लगाएगी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस चारों लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर भाजपा को उनका आईना दिखाएगी।

    कांग्रेस पार्टी ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों मंडी से विक्रमादित्य व शिमला से विनोद सुल्तानपुरी को मैदान में उतारा है इससे बीजेपी में हड़बड़ाहट का माहौल है।

    उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही है। जो भी उन्होंने बोया है उसे कांग्रेस काटेगी और जीत हासिल करेगी।

    कंगना को लेकर कही ये बात

    उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कंगना की बात करते हुए कहा कि फिल्मी सितारे आज तक राजनीति में सफल नहीं हुए। जीतने के बाद या तो जल्द ही राजनीति छोड़कर चले गए या क्षेत्र का विकास नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों को राजनीति करेगी।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी के नेता अपने ही चक्रव्यूह फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल पहला ऐसा राज्य बना, जहां बीजेपी का ऑपरेशन लोटस डिफीट हुआ।

    उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में कांग्रेस हर महीने की चार तारीख को कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का यह याद दिलाएंगी कि वह सरकार नहीं बना सके। इससे पहले उन्होंने माता हिडिंबा मन्दिर में माथा टेका और प्रदेश की सुख समृद्धि का कामना की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rohtang Snowfall: मौसम बना बाधा... बर्फबारी से शिंकुला दर्रा नहीं हो पाया बहाल, थोड़ा और करना पड़ सकता है इंतजार

    यह भी पढ़ें- Himachal Lok Sabha Election: हिमाचल प्रदेश में बसपा किसे देगी टिकट, आज लोस और विस की टिकटों पर मंथन करेगी पार्टी