Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर बोले, हिमाचल में भाजपा की ही सरकार बनेगी, जो अब साथ चलेगा, याद रखा जाएगा

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 12:42 PM (IST)

    CM Jai Ram Thakur हिमाचल प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो गई है। जेपी नड्डा ने सोमवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के पंच परमेश्‍वर सम्‍मेलन को संबोधित किया। म ...और पढ़ें

    मंडी के विपाशा सदन में जेपी नड्डा को सम्‍मानित करते मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर।
    मंडी के विपाशा सदन में जेपी नड्डा को सम्‍मानित करते मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर।

    मंडी, जागरण टीम। CM Jai Ram Thakur, हिमाचल प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो गई है। जेपी नड्डा ने सोमवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के पंच परमेश्‍वर सम्‍मेलन को संबोधित किया। मंडी के विपाशा सदन में पंच परमेश्वर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपाध्यक्ष सौदान सिंह व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्‍य नेता मौजूद रहे। इस दौरान  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले सबसे कठिन चुनाव पंचायत प्रधान का है।

    पंचायत प्रतिनिधि भलीभांति जानते हैं किस व्यक्ति की क्या आस्था है। सबको साथ लेकर चलने का दायित्व पंचायत प्रतिनिधियों का ही है। पंचायत चुनाव के मतभेद भुला  कर अब साथ चलने का समय है। सभी एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करें।

    डंगे लगाने तक सीमित न रहें प्रधान

    सीएम ने कहा प्रधानों को पहले विकास कार्यों के लिए 10 हजार नहीं मिलते थे, प्रस्ताव पारित कर थक जाते थे, अब बिना मांगे लाखों रुपये विकास कार्यों के लिए मिल रहे हैं। विधायक निधि, सांसद निधि व उपायुक्त से सीधा पैसा मिल रहा है। सीएम ने कहा पंचायत प्रधान डंगे लगाने तक सीमित न रहें।

    सरकार रिपीट करने की चुनौती

    पहले सरकार बनाने व अब रिपीट करने की चुनौती है। लेकिन यह तय है कि सरकार भाजपा की ही बनेगी, जो साथ चलेगा वो याद रखा जाएगा। हिमाचल भाजपा का है भाजपा का ही रहे। इस कार्य में मजबूती से डट जाएं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ...जब शाहपुर में पांच मिनट तक रुक गया जेपी नड्डा का काफ‍िला, गाड़ी से उतरे सभी नेता, फोन पर हुई सीक्रेट बात

    यह भी पढ़ें: Sonia Gandhi: हिमाचल में चुनावी उठापटक के बीच शिमला पहुंची सोनिया, राहुल के बाद अब प्रियंका से करेंगी गुफ्तगू