यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Flood: सराज में भारी तबाही... 3000 लोग बुरी तरह प्रभावित, कई घरों में आई दरार
Mandi Landslide हिमाचल प्रदेश के सराज विधानसभा क्षेत्र में 30 जून की बारिश से कांढी पंचायत में भारी नुकसान हुआ है। संपर्क मार्ग प्रभावित होने से 3000 ...और पढ़ें

HighLights
- सराज क्षेत्र में बाढ़ से भारी तबाही|
- 3000 लोग और मकान प्रभावित|
- ग्रामीणों द्वारा मुआवजे की मांग|
संवाद सहोयगी, पंडोह। Himachal Flood: 30 जून की बारिश में सराज विधानसभा क्षेत्र के लौअर सराज की कांढी पंचायत में भी भारी नुकसान हुआ है। सरोआ कैंची से दारण, हंडोचा और कोटलू तक का संपर्क मार्ग जगह-जगह प्रभावित है। इस मार्ग पर आने-जाने वाले करीब 3000 की आबादी और 200 से अधिक मकान प्रभावित है।
बारिश के चलते दो छोटे नाले उफान बन कर नदी में तबदील हो गए है। इससे आसपास के खेत और रास्ते, फसलें बर्बाद हो गई है और कई परिवारों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। हंडोचा गांव के खेम चंद की लगभग 10 लाख रुपये की शटरिंग बारिश से आई बाढ़ के बहाव में खलौण नाला में बह गई।
कांढी पंचायत के प्रधान नेत्र सिंह ने बताया कि उनकी पंचायत में लगभग आठ घरों और कई लोगो के आंगन में दरारें आ चुकी हैं, कुछ के घरों में मलबा आया आया है तो कुछ लोगो के डंगे टूट चुके है।
गांवों के कई घरों को नुकसान
प्रभावित परिवारों में शेर सिंह, बक्शी राम, तिलक राज, उत्तम चन्द, जसपाल, विमला देवी, फते राम, जीत पाल और खेम चंद शामिल हैं। इसके अलावा पंचायत के अन्य गांवों के भी कई घर असुरक्षित हो गए हैं। दारण स्कूल की इमारत भी खतरे की जद में है इसका एक किनारा टूट गया है।
खबरें और भी
स्कूल का मैदान भी ध्वास्त हो चूका है। संपर्क मार्ग टूटने से राशन और जरूरत का सामान लोग पीठ पर लादकर ला रहे हैं। किसी को अब तक फौरी राहत नहीं मिली है। लोग डर के साये में रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
प्रभावितों ने बताया कि अब तक केवल पटवारी और पंचायत प्रधान ने मौका स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है। ग्रामीणों ने तत्काल रास्ते की मरम्मत और मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्य नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रभावित खेम चंद ने कहा कि अगर जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।