Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal: जयराम ठाकुर ने CM सुक्खू पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, कहा- आपदा के नाम पर 'अपनों' को लाभ दे रही सरकार

    By Mukesh KumarEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 06:45 AM (IST)

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि आपदा के बाद 48 घंटे में ही बिजली व पानी की सेवाएं बहाल कर दीं। दो माह बाद भी मुख्यमंत्री कहीं भी जाकर ...और पढ़ें

    जयराम ठाकुर ने CM सुक्खू पर लगाया झूठ बोलने का आरोप (file photo)
    जयराम ठाकुर ने CM सुक्खू पर लगाया झूठ बोलने का आरोप (file photo)

    HighLights

    1. आपदा के नाम पर अपने कार्यकर्ताओं को लाभ दे रही सरकार: जयराम
    2. स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष

    संवाद सहयोगी, थुनाग: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आपदा में राहत के नाम पर अपने कार्यकर्ताओं को लाभ दे रही है। कांग्रेस के नेता अब प्रभावितों की सूची बना रहे हैं। इस तरह से काम करने से काम नहीं चलेगा।

    राहत मिले और पात्र को मिले, अपात्रों को नहीं। जयराम ठाकुर रविवार को जिला मंडी की ग्राम पंचायत देवधार, सलाहर, बस्सी और खारसी के दौरे के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न गांवों के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि यहां पर सूक्खू सरकार की ओर से डीनोटिफ़ाई किए संस्थानों की वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

    भाजपा की सरकार आते ही बंद किए इन संस्थानों को फिर से बहाल करेगी। हमने जनता की मांग पर ही इन्हें खोला था।  जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि आपदा के बाद 48 घंटे में ही बिजली व पानी की सेवाएं बहाल कर दीं। दो माह बाद भी मुख्यमंत्री कहीं भी जाकर देख लें, अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं।

    यह भी पढ़ेंः S Jaishankar का मुरीद हुआ US, विदेश मंत्री को बताया- भारत-अमेरिका के आधुनिक रिश्ते का 'वास्तुकार'

    सड़कें बंद होने से बसें तक नहीं चल रही हैं। सरकार को यह झूठ बोलने की आवश्यकता नहीं थी लेकिन उन्होंने फिर भी झूठ बोला।

    झूठ बोलकर सरकार बनाई...

    झूठ बोलकर सरकार बनाई अब झूठ का ही सहारा लेना पड़ रहा है।  इस दौरान उनके साथ जिला परिषद सदस्य रजनी ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, भाजपा नेता गुलजारी लाल, किशोर, सिराज मंडल की युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मैडी, मझोठी के प्रधान नेकराम राणा व उपप्रधान नीलम शर्मा उपस्थित रहे। मझोठी में झाड़ू लगाकर मनाया स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज की पंचायत मझोठी के स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में श्रमदान किया।

    खबरें और भी

    उन्होंने प्रांगण में कार्यकर्ताओं के साथ झाडू लगाया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश इस अभियान से जुड़ा है। स्वच्छता अब हर व्यक्ति का दायित्व बन गया गया है। हमें खुशी है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए पूरा देश इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवा रहा है।