Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi Landslide: मंडी में पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरका, फोरलेन पर बाल-बाल बचे लोग, वीडियो में देखिए भयावह मंजर

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 03:09 PM (IST)

    Mandi Landslide मंडी जिले के चार मील क्षेत्र में भारी भू-स्खलन से कीरतपुर-मनाली फोरलेन बाधित हो गया। पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरकने से मार्ग अवरुद्ध हो गय ...और पढ़ें

    मंडी के चार मील में शनिवार दोपहर को फोरलेन पर हुआ भूस्खलन।
    मंडी के चार मील में शनिवार दोपहर को फोरलेन पर हुआ भूस्खलन।

    HighLights

    1. चार मील के पास दरका पहाड़
    2. कीरतपुर-मनाली फोरलेन बंद
    3. लोगों ने शोर मचाकर बचाई एक दूसरे की जान

    विशाल वर्मा, पंडोह (मंडी)। Mandi Landslide, मंडी जिले के चार मील क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे भारी भू-स्खलन हुआ। अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक गया और कीरतपुर-मनाली फोरलेन पूरी तरह से बाधित हो गया। यहां मलबे की चपेट में आने से कई वाहन बाल-बाल बच गए। लोगों ने शोर मचाकर एक-दूसरे की जान बचाई। मार्ग के बंद होने से पर्यटकों और वाहन चालकों की दिक्कत बढ़ गई है।

    पंडोह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी वर्षा हो रही है। चार मील के पास फोरलेन निर्माण के लिए पहाड़ की कटिंग की गई है। हालांकि इन दिनों कटिंग के अलावा निर्माण कार्य भी बंद हैं। दोपहर बाद पहाड़ से पहले हल्का मलबा आना शुरू हुआ। देखते ही देखते पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरककर मार्ग पर गिर गया। इससे मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।

    दोनों ओर लगी वाहनों की कतारें

    इससे पहले भी चार मील के पास कई बार भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं। मार्ग बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रशासन और एनएचएआइ की टीम मौके पर पहुंच चुकी। मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चला दिया। मलबा हटाने में तीन से चार घंटे का समय लग सकता है।

    यह भी पढ़ें- Mandi Landslide: बारिश और भूस्खलन ने रोक दी बरात की राह, पुल‍िस की मदद से न‍िकाले गए दूल्‍हे राजा, VIDEO

    डयोड में भूस्खलन से फंस गई थी बरात

    इससे पहले डयोड के पास भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया था। दूल्हे सहित बरात में शामिल लोग फंस गए थे। भूस्खलन की सूचना मिलते ही थाना सदर व पुलिस चौकी पंडोह की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। भूस्खलन को देखते हुए वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में बरसात के बीच पहाड़ों पर हिमपात, सुहावना हुआ मनाली का मौसम, तस्वीरों में देखिए खूबसूरती

    एएसपी ने दिए मलबा हटाने के निर्देश

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र शर्मा ने चार मील के पास पहाड़ दरकने से कीरतपुर मनाली फोरलेन बाधित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि एनएचएआइ को तत्काल मलबा हटा मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Mandi: आपदा में माता-पिता को खोने वाली 11 माह की नीतिका के लिए महिला SDM बनी मददगार, बैंक खाता खोला, DC संरक्षक बने