Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'स्वाति मालीवाल के चरित्र हनन में लगा है गठबंधन', कंगना ने लगाया आरोप; कहा- महिला सांसद को पीट रहे ये लोग

    Updated: Tue, 28 May 2024 06:56 PM (IST)

    Himachal Lok Sabha Election 2024 मंडी संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कहा कि आज महिलाएं देश और दुनिया में नेतृत्व देने का ...और पढ़ें

    कंगना ने लगाया आरोप- 'स्वाति मालीवाल के चरित्र हनन में लगा है गठबंधन'
    कंगना ने लगाया आरोप- 'स्वाति मालीवाल के चरित्र हनन में लगा है गठबंधन'

    HighLights

    1. मातृशक्ति की ताकत से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: कंगना
    2. महिला आरक्षण विधेयक विकसित भारत के लिए होगा मील पत्थर साबित
    3. स्वाति मालीवाल के चरित्र हनन में लगा है कांग्रेस गठबंधन, सरकाघाट में की सभाएं

    जागरण संवाददाता, मंडी। Himachal Pradesh News: मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि साल 2047 तक भारत को विकसित देशों में शामिल करने के लिए देशवासियों खासकर नारीशक्ति का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है।

    आज महिलाएं देश और दुनिया में नेतृत्व देने का काम कर रही हैं और महिलाएं दुनिया के कई राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व भी कर रहीं है।

    अंतरिक्ष से लेकर संसद तक भारतीय महिलाओं ने भी अपनी शक्ति का लोहा मनवाया है। मंगलवार को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने महिलाओं की भागीदारी देश के विकास में सहायक हो उसके लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal Crime: होटल में लिया कमरा, नाबालिग को जमकर पिलाई शराब और फिर दरिंदों ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    संसद में आधी आबादी का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होगा

    लोकसभा और राज्यसभा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है। संसद में आधी आबादी का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होगा। राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी से यह सुनिश्चित होगा कि वे महिलाओं के मुद्दों के प्रति ग्रहणशील हों, सशक्त हों।

    महिला समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, स्टैंडअप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुद्रा लोन योजना जैसी असंख्य योजनाएं महिला समृद्धि एवं मातृशक्ति को और प्रबल करने के लिए चलाई गई हैं।

    महिला सांसद को पीट रहे ये लोग: कंगना

    उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन के लोग महिला सांसद को पीट रहे हैं। पूरा कांग्रेस गठबंधन स्वाति मालीवाल के चरित्र हनन में लगा है। यही हाल हिमाचल में कांग्रेस का है।

    खबरें और भी

    पहले प्रतिभा सिंह उन्हें (कंगना) चीज कहकर संबोधित करती हैं, फिर उनके पुत्र मंदिरों में जाने पर मंदिरों को साफ करने की ओछी मानसिकता का परिचय देते हैं।

    मंडी की जनता ऐसे घोर महिला विरोधियों को आईना दिखाने का काम करेगी। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करने का आग्रह किया।

    यह भी पढ़ें- Himachal Dry Day: हिमाचल में दो दिन रहेगा 'ड्राई डे', ठेकों का शटर होगा डाउन; सार्वजनिक स्थलों पर नहीं परोसी जाएगी शराब