Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi News: एचआरटीसी की बस में बेफिक्र बैठे जा रहे थे यात्री, अचानक खुल गया अगला टायर; लोगों की अटकी हलक में जान

    Updated: Wed, 08 May 2024 11:38 AM (IST)

    Himachal News हिमाचल प्रदेश के मंडी के अंतर्गत सुंदर नगर में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। एचआरटीसी की एक बस केरन के नजदीक पहुंची तभी उसका अगला टायर ख ...और पढ़ें

    मंडी में HRTC की बस का अचानक खुल गया अगला टायर
    मंडी में HRTC की बस का अचानक खुल गया अगला टायर

    HighLights

    1. मंडी में एक बड़ा हादसा होने से बच गया
    2. एचआरटीसी की चलती बस का अचानक अगला टायर खुल गया
    3. चलती बस का टायर खुलने से बस एक तरफ को झुक गई

    संवाद सहयोगी, सुंदरनगर। Himachal Pradesh News: हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सुंदरनगर से केरन जा रही बस का चालक की तरफ का अगला टायर खुल गया। हादसा मंगलवार शाम करीब पौने चार बजे के आसपास केरन गांव से करीब एक किलोमीटर पीछे हुआ।

    आठ छात्र समेत 15 लोग थे सवार

    चलती बस का टायर खुलने से बस एक तरफ को झुक गई। बस में आठ विद्यार्थियों समेत 15 लोग सवार थे। इस घटना से एचआरटीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    सुंदरनगर बस स्टैंड से करीब सवा तीन बजे केरन के लिए रवाना हुई बस जब अपने गंतव्य से करीब एक किलोमीटर पीछे थी तो चढ़ाई पर चलते-चलते अचानक चालक की तरफ का अगला टायर खुल गया। टायर खुलने के बाद लगे झटके से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी फैल गई।

    पहले भी हुई है ऐसी घटना

    बस का टायर खुलने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। यात्री अभिषेक कुमार ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई बस में करीब आठ विद्यार्थियों सहित 15 यात्री सवार थे।

    बस अड्डा प्रभारी गुरदयाल चौधरी ने बताया मामला संज्ञान में आया है जिसको लेकर जांच की जा रही है। इससे पहले भी हाल ही में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के टायर खुले थे।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: क्या होगा इस्तीफा मंजूर? निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र से जुड़े मामले पर हाई कोर्ट आज करेगा फैसला

    खबरें और भी