हिमाचल पंचायत चुनाव: धर्मपुर में जिला परिषद प्रत्याशी के बेटे का जाली वोट डाला, हंगामे के बाद SDM ने दिया जांच का आदेश
मंडी जिले के धर्मपुर के टिहरा वार्ड में पंचायत चुनाव के दौरान जाली वोट डालने का मामला सामने आया है। जिला परिषद प्रत्याशी रजिता ठाकुर की शिकायत पर एसडी ...और पढ़ें

मंडी के धर्मपुर में जाली वोट डालने का मामल सामने आया है। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
धर्मपुर के टिहरा वार्ड में जाली वोट का मामला।
जिला परिषद प्रत्याशी के बेटे का वोट चालक ने डाला।
एसडीएम धर्मपुर ने मामले की जांच के आदेश दिए।
जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में कई तरह की लापरवाही सामने आई हैं। जिला मंडी में धर्मपुर के टिहरा वार्ड में जाली वोट (प्रोक्सी) डालने का मामला सामने आया है। यहां पर जिला परिषद के चुनाव के लिए लड़ रही रजिता ठाकुर और पोलिंग एजेंट ने उपायुक्त मंडी और एसडीएम धर्मपुर को शिकायत दी है कि इसी वार्ड से उम्मीदवार वंदना ठाकुर के बेटे का जाली वोट उनके चालक ने डाला है।
वहीं शिकायत मिलने के बाद एसडीएम धर्मपुर ने नायब तहसीलदार और सेक्टर आफिसर को जांच के आदेश देकर मौके पर भेजा है। शिकायत में रजिता ठाकुर ने कहा कि वंदना ठाकुर के बेटे दक्ष गुलेरिया (क्रमांक संख्या 44) का वोट अपने चालक से डलवा दिया।
वोट निरस्त करने की मांग
शिकायतकर्ताओं ने डीसी मंडी से मांग की गई है कि संबंधित वोट को निरस्त किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
तीन प्रत्याशियों में है मुकाबला
टिहरा वार्ड से वंदना ठाकुर, अनिता ठाकुर और रजिता ठाकुर तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। इसी बीच दोपहर बाद यह बात सामने आई कि वंदना ठाकुर के बेटे का वोट उनके चालक ने डाला है, रजिता ठाकुर ने तुरंत इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की और जांच की मांग की है।
उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगेंद्र पटियाल ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। नायब तहसीलदार व सेक्टर आफिसर को जांच करने के लिए कहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
यह भी पढ़ें: LIVE: हिमाचल पंचायत चुनाव में 60% से ज्यादा वोटिंग, शिमला के नरेल में दोबारा होगा मतदान; कुल्लू में कर्मी बूथ से गायब