यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Politics: श्रीराम के बाद अब कंगना ने PM मोदी को बताया भगवान विष्णु का अवतार
Himachal Politics हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार इन दिनों चुनावी प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। आज उन्होंने मंडी के सुंदरनगर में भाग ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, करसोग। Himachal Pradesh Politics: मंडी जिले के सुंदरनगर में आयोजित कार्यक्रम में आज मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी कंगना रनौत ने भाग लिया। वहीं बीते दिन कंगना ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangna Ranaut) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बताया है। चार दिन पहले मोदी को भगवान श्रीराम का अवतार बताया था।
पीएम के विरुद्ध खड़ा हुआ घमंडिया गठबंधन
कंगना ने बुधवार को करसोग हलके के पांगणा, चुराग, सेरी व माहूंनाग में नुक्कड सभा कर लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा साथ ही माहूंनाग मंदिर में माथा टेका। कंगना ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध ऐसे लोगों का एक घमंडिया गठबंधन खड़ा हुआ है जो उन्हें गालियां निकालने और कोसने का काम करता है। ये वो लोग हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक बड़े घोटाले किए हैं। इंडी गठबंधन जहर का मिश्रण है।
सभी वर्गों का हो रहा कल्याण
कंगना (Kangna Ranaut) ने कहा कि जबसे मोदी ने देश की कमान संभाली है सब वर्गों का कल्याण हो रहा है। यह चुनाव सिर्फ उनके चुनाव जीतने का नहीं है, यह चुनाव प्रधानमंत्री (PM Modi) चुनने का है और सबको तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को ही चुनना है। इस मौके पर करसोग के विधायक दीपराज, पूर्व विधायक हीरा लाल, जिला परिषद सदस्य चुराग चेतन गुलेरिया सीमा ठाकुर उपस्थित रहे। बताते चलें कि वह प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की प्रत्याशी हैं। वहीं उनका मुकाबला इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह से होगा। प्रतिभा मौजूदा वक्त में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह कांग्रेस की प्रत्याशी हैं, इसे लेकर आधिकारिक सूचना होना बाकी है।
ये भी पढ़ें:
Shimla News: इन प्रदेशों के मतदाताओं को चुनाव के लिए मिलेगा विशेष अवकाश, सरकार ने जारी की अधिसूचना