Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: 'कंगना बरसाती मेंढक...', विक्रमादित्य ने क्वीन पर साधा निशाना, बोले- आज आईं कल चली जाएंगी

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 04:14 PM (IST)

    Himachal Politics हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य ने भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह आज ...और पढ़ें

    विक्रमादित्य ने क्वीन पर साधा निशाना, बोले- आज आईं कल चली जाएंगी
    विक्रमादित्य ने क्वीन पर साधा निशाना, बोले- आज आईं कल चली जाएंगी

    HighLights

    1. विक्रमादित्य ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को बताया बरसाती मेंढक
    2. विक्रमादित्य ने कहा कि वह आज आई हैं और कल चली जाएंगी
    3. दो-तीन माह यहां घूमने के बाद वह बोरिया-बिस्तर समेट लौट जाएंगी: विक्रमादित्य

    संवाद सहयोगी, आनी (कुल्लू)। Mandi Lok Sabha Seat: मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को बरसाती मेंढक बताते हुए कहा कि वह आज आई हैं और कल चली जाएंगी।

    कंगना की वेशभूषा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है, जैसे वह किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वेशभूषा बदलने से लोगों का दिल नहीं जीता जा सकता।

    प्रदेश में इन दिनों मौसम अच्छा है। दो-तीन माह यहां घूमने के बाद वह बोरिया-बिस्तर समेट लौट जाएंगी। बुधवार को आनी में पत्रकारों से विक्रमादित्य ने कहा कि कुछ टीवी चैनल सर्वे में केंद्र में भाजपा की सरकार बना रहे हैं।

    विधानसभा चुनाव में सर्वे गलत हुए थे। केंद्र सरकार चैनलों को ईडी, सीबीआइ और आयकर विभाग का डर दिखा रही है। सर्वे पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस लोकसभा और छह विधानसभा के उपचुनाव जीतेगी।

    नुकसान के लिए मांगी थी केंद्र से मदद: विक्रमादित्य

    आपदा से हुए नुकसान को लेकर केंद्र से 12 हजार करोड़ रुपये की मांग की गई थी लेकिन अब तक पैसे आए ही नहीं तो इसमें गबन कैसे हो सकता है। जो विधायक भाजपा में गए हैं उन पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने पैसे लिए हैं, अगर ऐसा हुआ है तो गलत है।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: राकेश कालिया की कांग्रेस में 18 माह बाद फिर से वापसी, उपचुनाव जीतना होगा चुनौती!

    महिलाओं को 1500 रुपये देने की अनुमति मिल गई थी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उस पैसे को रोकने का प्रयास किया है। जलोड़ी जोत सुरंग का काम जल्द शुरू होगा।

    जयराम नहीं उठाते आवाज: विक्रमादित्य

    विक्रमादित्य ने कहा कि जयराम ठाकुर दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष हिमाचल हित की आवाज नहीं उठाते। टोपी और शाल पहनाकर लौट आते हैं। वह चुनाव जीतने पर मंडी ही नहीं पूरे हिमाचल की आवाज केंद्र में उठाएंगे।

    उन्होंने बटाला में सात दिन से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के समापन समारोह में भाग लिया। श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार ने किया था।

    आनी दौरे के दौरान हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए परस राम, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष आनी सीमा वर्मा, पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस गोविंद शर्मा नहीं दिखाई दिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Politics: 'हिमाचल की उच्च राजनीतिक परंपराओं को BJP ने किया कलंकित', कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना