हिमाचल कांग्रेस प्रभारी ने डिप्टी CM को चुना मैन ऑफ दि मैच, ...तो सबको 1500 रुपये मिलने पर आएंगी प्रियंका?
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जनसंकल्प सम्मेलन में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को 'मैन ऑफ ...और पढ़ें

मंडी में जनसंकल्प सम्मेलन में संबोधित करती हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल। जागरण
HighLights
रजनी पाटिल ने डिप्टी सीएम को बताया मैन ऑफ दि मैच
कांग्रेस सरकार ने दस में से छह गारंटी की पूरी
1500 रुपये मिलने पर प्रियंका वाड्रा आएंगी हिमाचल
जागरण टीम, मंडी। Himachal Pradesh Govt, हिमाचल प्रदेश सरकार के जनसंकल्प सम्मेलन में राज्य कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने डिप्टी सीएम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैन ऑफ दि मैच मुकेश अग्निहोत्री हैं। रजनी पाटिल ने कहा कि डिप्टी सीएम बहुत अच्छे से बोले व अपनी बात रखी। पाटिल ने कहा कि मंच पर मौजूद सभी नेता एकजुट होकर चलेंगे तो सत्ता में वापसी तय है। इससे पहले डिप्टी सीएम भाजपा व अफसरशाही पर खूब आक्रामक हुए।
बोल रहे थे कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो रही
रजनी पाटिल ने कहा कि पूरे देश में कह रहे थे कांग्रेस खत्म हो रही है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जीत हासिल की। तीन साल पूर्ण होने पर रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं। लोग बार-बार कांग्रेस को चुनकर देंगे, इसमें कोई शक नहीं है। कांग्रेस सरकार ने दस में से छह गारंटी पूरी की हैं।
सबको 1500 रुपये मिल जाएंगे तो प्रियंका को लाएंगे
पाटिल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चिट्टे के खिलाफ आंदोलन जमीनी स्तर पर चलाया है। देशभर में इसकी सराहना हो रही है। प्रियंका का आश्वासन है कि दस गारंटी पूरी करेंगे। पाटिल ने कहा कि प्रदेश में जब सब बहनों को 1500 रुपये मिल जाएंगे तो प्रियंका वाड्रा को लेकर आऊंगी।
यह भी पढ़ें: मंडी में डिप्टी CM हुए आक्रामक, 'रात के अंधेरे में भाजपा के घर साजिश रच रहे अधिकारी' दे दी खुली चेतावनी
गांधी परिवार हिमाचल के साथ
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने हिमाचल को राज्य का दर्ज दिया। गांधी परिवार ही हिमाचल के साथ खड़ा रहा है। हिमाचल सरकार ने आपदा में बेहतर काम किया। केंद्र का सहयोग न मिलने के बावजूद हर वर्ग तक सहायता पहुंचाई गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।