Himachal: डिप्टी सीएम के आश्वासन पर कांग्रेस विधायक ने नौवें दिन तोड़ा आमरण अनशन, तीन में से दो मांगों पर सहमति
Himachal Pradesh Congress MLA हिमाचल प्रदेश में अटारी-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में देरी के विरोध में अनशन कर रहे कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने उप ...और पढ़ें

HighLights
- विधायक चंद्रशेखर ने नौवें दिन तोड़ा अनशन |
- उपमुख्यमंत्री के आग्रह पर अनशन समाप्त |
- भ्रष्ट अधिकारियों को बदलने का आश्वासन |
जागरण संवाददाता, मंडी। Himachal Pradesh Congress MLA, अटारी-जालंधर-हमीरपुर-धर्मपुर-कोटली-मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में कोताही के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे विधायक चंद्रशेखर ने नौवें दिन इसे तोड़ दिया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आग्रह के बाद उन्होंने अनशन तोड़ने का निर्णय लिया।
विधायक की प्रमुख मांगों में जिसमें मार्ग निर्माण का समय निर्धारित करना और रोड मैप बनाना, मोर्थ की कमेटियों में स्थानीय अधिकारियों को शामिल करना और भ्रष्ट अधिकारियों को बदलना प्रमुख थीं। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि रोडमैप बनाने और कमेटी में स्थानीय अधिकारियों को रखने की मांगों को मोर्थ ने मान लिया है, लेकिन तीसरी मांग भ्रष्ट अधिकारियों को बदलने पर प्रदेश सरकार ने समन्वय बनाने की बात कही है।
इसके बाद पर विधायक चंद्रशेखर ने अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि भ्रष्ट अधिकारियों को बदल देंगे तो वह इसे स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के खिलाफ उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
उपमुख्यमंत्री के आग्रह पर तोड़ा अनशन
उधर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आपदा के समय में विधायक का क्षेत्र में होना आवश्यक होता है, इस स्थिति को देखते हुए मैं स्वयं उनसे आग्रह करने आया था। उपमुख्यमंत्री के आग्रह पर विधायक ने अनशन को तोड़ दिया।
खबरें और भी
दिल्ली में सीएम भी रख रहे मांग
डिप्टी सीएम मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री भी इनकी मांगों को दिल्ली में रख रहे हैं। हम यहां निर्माण कार्य के कंपनी के कार्यालय को बंद करेंगे और केंद्र से बात कर अधिकारियों को भी हटाया जाएगा। विधायक ने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को राहत कार्य तेज किए जाएंगे।