विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: सड़क से दूर पहाड़ी पर 'पुष्पा स्टाइल' में हो रहा था कटान, टीम पहुंची तो कटा मिला 100 साल पुराना देवदार का पेड़

Published: Thu, 17 Jul 2025 11:28 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 17 Jul 2025 12:30 PM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh News मंडी बरोट में भारी बारिश के दौरान वन माफिया सक्रिय हो गया है। वन विभाग की टीम ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के बरोट में काटा गया देवदार का सौ साल पुराना पेड़।
हिमाचल प्रदेश के बरोट में काटा गया देवदार का सौ साल पुराना पेड़।

HighLights

  1. बरोट की मांदरा बीट में वन विभाग की टीम ने पकड़े दो मामले
  2. 52 स्लीपर किए गए बरामद, 100 व 50 साल के दोनों पेड़
  3. 45 स्लीपर एक जगह मिले, अन्य जगह सात व व बड़ा तना

जागरण संवाददाता, मंडी। Himachal Pradesh News, भारी बारिश की चेतावनी की आड़ में वन माफिया सक्रिय हो गया है। माफिया पुष्पा की तरह फिल्मी स्टाइल में सड़क से दूर पहाड़ी पर भारी बारिश में कटान कर रहा था। वन काटुओं ने देवदार का 100 साल पुराना पेड़ काट डाला। यह कटान वन वन्य प्राणी परिक्षेत्र बरोट की मांदरा बीट में हुआ है। दो अलग-अलग मामलों में करीब साढ़े तीन लाख रुपये के 52 स्लीपर और एक बड़ा तना वन विभाग की टीम ने मौके पर बरामद किया है। आरोपित मौके पर से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

वरिष्ठ वनरक्षक विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में वह मंगलवार देर रात अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। गुप्त सूचना मिली थी संतोष कुमार गांव मांदरा व डोला राम गांव सेरी डाकघर बथेरी तहसील कटौला जुलंग टाप नामक स्थान पर अवैध कटान करने गए हैं। जब वे जुलंग टाप नामक स्थान के पास पहुंचे तो पावर चेन की आवाज सुनाई दे रही थी। जैसे ही जुलंग टाप के करीब पहुंचे तो व्यक्ति मौके से भाग गए। मौके पर 45 स्लीपर हरे देवदार के बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh: सड़क पर तड़पती महिला देखी तो विधायक जनक ने कार्यक्रम छोड़ अपनी गाड़ी में पहुंचाया अस्पताल, VIDEO

मशीन की आवाज सुन की नाकाबंदी तो वाहन छोड़ भागे

दूसरे मामले में मांदरा बीट में ही फायर लाइन से करीब 500 मीटर की दूरी पर उनको मशीन चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने नाका लगाया और साथ ही मौके पर वाहन रोका तो दो आदमी अंधेरा व तेज बारिश का फायदा उठाकर भाग गए। आरोपित की पहचान मेहर सिंह गांव मांदरा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- Himachal: रात 12 बजे रेस्टोरेंट में घुसा चोर, जेबें भर गई तो बैग ढूंढकर बटोरने लगा कैश, कैमरे में कैद वारदात

सड़क से छह किलोमीटर दूर पहाडी पर हुआ कटान

मौके पर सात स्लीपर और एक बड़ा देवदार का तना मिला है। जिस स्थान पर यह कटान हुआ है वह पहाड़ पर छह किलोमीटर चढ़ाई के बाद आता है। ऐसे में इन स्लीपर को लाने के लिए विभाग मजदूर लेकर जाएगा। थाना प्रभारी पद्धर सौरभ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Forest Guard Bharti: हिमाचल में वनरक्षकों के 100 पद भरने की प्रक्रिया शुरू, जिलास्तर पर होगी भर्ती, मंडी को मिले 17 पद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।