Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश: HRTC की चलती बस पर पहाड़ी से गिरा पेड़, फ्रंट शीशा तोड़कर अंदर घुसा; 40 यात्री थे सवार

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 25 Nov 2025 11:53 AM (IST)

    मंडी जिले में सराची-मंडी मार्ग पर HRTC बस पर पेड़ गिरने से हादसा हुआ। बस में 40 यात्री सवार थे। चौड़ा खड्ड के पास पेड़ बस के शीशे को तोड़कर अंदर घुस ग ...और पढ़ें

    जिला मंडी के सराज क्षेत्र में एचआरटीसी बस का शीशा तोड़कर अंदर घुसा पेड़। जागरण

    जिला मंडी के सराज क्षेत्र में एचआरटीसी बस का शीशा तोड़कर अंदर घुसा पेड़। जागरण

    HighLights

    1. मंडी में HRTC बस दुर्घटना

    2. बस पर गिरा पेड़, यात्री घायल

    3. चालक की सूझबूझ से टला हादसा

    गगन सिंह ठाकुर, थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी एचआरटीसी बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। सराची-मंडी मार्ग पर एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की बस एचपी 65-6125 पर एक पेड़ आ गिरा। मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे यह हादसा हुआ। बस में करीब 40 सवारियां थीं।

    बस चैड़ा खड्ड के समीप पहुंची तो अचानक एक पेड़ सीधे बस के आगे वाले शीशे के आरपार हो गया। आगे वाली सीट पर सवार यात्री घायल हो गया और बस चालक चुनी लाल ठाकुर बाल-बाल बच गए।

    चकनाचूर हो गया शीशा

    चालक चुनी लाल ने बताया कि पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पेड़ आ गिरा। जब वह बस को लेकर चैड़ा खड्ड से गुजर रहा था तो एक क्याल प्रजाति का पेड़ सीधे बस के अगले हिस्से पर आ गिरा, जिससे चालक की तरफ का फ्रंट शीशा चकनाचूर हो गया।

    दहशत में आ गई सवारियां

    बस में सवार 40 से अधिक यात्री उस समय सकते में आ गए। गनीमत यह रही कि हादसे के समय बस की गति धीमी थी और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत नियंत्रित कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। '

    युवक को आई चोटें

    हादसे में फ्रंट सीट पर बैठे एक युवक को आंशिक चोटें आई हैं। लेकिन चालक की सूझबूझ के कारण बस से सफर कर रहे अन्य किसी यात्रियों को चोट नहीं आई है। बस का आगे का हिस्सा जरूर क्षतिग्रस्त हो गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी कार्यालय में पहुंचे विधायक, सवा 10 बजे तक भी नहीं था कोई कर्मचारी, बोले- यह है व्यवस्था परिवर्तन? 

    आरएम मंडी पीयुष शर्मा का कहना है कि बस पर पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। सवारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, जबकि चालक के आगे का शीशा टूटा है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में कब होंगे पंचायत चुनाव, सरकार ने आचार संहिता का क्या तोड़ निकाला; क्या मंत्रिमंडल के फैसले के बाद गहराएगा टकराव?