Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Landslide: मनाली हाईवे दो दिन बाद बहाल, वैकल्पिक सड़क धंसने से फंसे 1500 वाहन, भूखे-प्यासे परेशान हजारों लोग

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 02:30 PM (GMT+05:30)

    Mandi Highway Blocked मंडी-कुल्लू मार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया है जिससे करीब 1500 वाहन कटौला में फंस गए हैं। मनाली-कीरतपुर हाईवे दो द ...और पढ़ें

    मंडी कटौला वैकल्पिक मार्ग रात से फंसे वाहन।
    मंडी कटौला वैकल्पिक मार्ग रात से फंसे वाहन।

    HighLights

    1. मंडी-कुल्लू में आवाजाही बंद
    2. 1500 से अधिक वाहन कटौला में फंसे
    3. बजौरा के पास हुआ भूस्खलन सड़क पूरी तरह धंसी
    4. बसों व अन्य वाहनों में भूखे प्यासे फंसे हैं लोग

    जागरण संवाददाता, मंडी। Mandi Highway Blocked, मनाली-कीरतपुर हाईवे दो दिन बाद एकतरफा बहाल हो गया है। हाईवे बंद होने पर प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग कांढी-कटौला-बजौरा की ओर से यातायात मोड़ा, लेकिन यह सड़क धंसने से बंद हो गई है। वाहनों का ज्यादा दबाव होने के कारण बजौरा के पास सड़क धंस गई है। करीब 1500 वाहन यहां पर बुधवार देर रात से फंसे हुए हैं।

    मंडी की ओर से पुलिस ने वाहनाें को कटौला जाने से रोक दिया है। फोरलेन के बंद होने की स्थिति में यही एकमात्र रास्ता कुल्लू को जोड़ता है। पुलिस जवान सुबह छह बजे से यहां तैनात कर दिए गए हैं।

    मार्ग के बंद होने के कारण पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जाम लग रहा है। हालात यह हैं कि वाहनों के फंसे होने के कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी है। इसमें पर्यटक वाहन भी शामिल हैं।

    दवाड़ा में फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त 

    मनाली-कीरतपुर फोरलेन भी मंगलवार रात को दवाड़ा में फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त होने के बाद से बंद है। वीरवार दोपहर बाद फोरलेन को एकतरफा खोल दिया गया है। फ्लाईओवर को खुलने में अभी समय लग सकता है। बजौरा मार्ग बंद होने से फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन केवल आइआइटी कमांद तक ही छोटी गाड़ियां भेज रहा है, वह भी केवल आइआइटी से ही संबंधित।