Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Landslide: धर्मपुर में आधी रात दरका पहाड़, गांव में पहुंच गई बड़ी-बड़ी चट्टानें, 39 घर खाली करवाए, VIDEO

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 01:45 PM (IST)

    Himachal Pradesh Landslide हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर उपमंडल के कुसरी गांव में भारी बारिश के चलते नरवाहल पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। रात 10 बजे हुए इस हादसे ...और पढ़ें

    जिला मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में पहाड़ी से गिरा मलबा व राहत कार्यों में जुटी मशीनरी। जागरण
    जिला मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में पहाड़ी से गिरा मलबा व राहत कार्यों में जुटी मशीनरी। जागरण

    संवाद सहयोगी, धर्मपुर (मंडी)। Himachal Pradesh Landslide, हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश नहीं थम रही है। जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल में रात 10 बजे कुसरी गांव के ऊपर नरवाहल की पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ। भारी बारिश के कारण मलबा और चट्टानें आने के कारण पूरे गांव पर खतरा मंडरा गया है। 

    गनीमत रही कि लोग खतरे को भांप गए व घरों को समय रहते खाली कर दिया। यदि लोग देरी करते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने रात को ही आनन फानन में 39 घर खाली कर दिए। 

    भारी भरकम चट्टानें गिरने से गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सरसकान पंचायत में हुई इस घटना से लोग दहशत में हैं व घटना के बाद उन्होंने तुरंत घर खाली कर दिए। रात करीब एक बजे फिर से धमाके के साथ और चट्टानें गिरीं और मलबा घरों तक पहुंच गया।

    ग्रामीण बोले, पहाड़ी पर बड़ी दरारें आईं

    ग्रामीण ओम प्रकाश, देवराज, पवन कुमार, प्रताप सिंह, देशराज, सुनीता देवी, नरेश कुमार, अंजना देवी, लेख राज, मनीष कुमार, नेक राम, अमर चंद, संजय कुमार, गुलाब सिंह, निर्बला देवी व दीपक कुमार ने बताया कि गांव के ऊपर पहाड़ी में दरार आई है।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: गाड़ी से पास लेने को लेकर हुई कहासुनी तो तान दी पिस्टल, स्थानीय लोगों ने की ऐसी धुनाई कि भूले बदमाशी

    लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जा रहा

    एसडीएम धर्मपुर जोगेंद्र पटियाल ने बताया कि नरवाहल गांव के 39 परिवारों को सुरक्षित जगह शिफ्ट करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। 

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस घटना पर दुख जताया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मपुर भूस्खलन और बिलासपुर के नम्होल में बादल फटने से हुए नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हें। 

    यह भी पढ़ें- Himachal Cloudburst: थम नहीं रहा कुदरत का कहर, बिलासपुर में बादल फटने से तबाही; मलबे में दबे वाहन