Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के बल्ह में तेंदुए का हमला: महिला की गर्दन पर झपटा खूंखार तो 68 वर्षीय डागू राम ने दिखाया गजब का हौसला

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 24 Dec 2025 12:59 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। 68 वर्षीय डागू राम ने बहादुरी दिखाते हुए महिला की जान बचाई। चंपा देवी नामक ...और पढ़ें

    68 वर्षीय बुजुर्ग डागू राम ने तेंदुए के हमले से महिला को बचा लिया।

    68 वर्षीय बुजुर्ग डागू राम ने तेंदुए के हमले से महिला को बचा लिया।

    HighLights

    1. बल्ह में तेंदुए का हमला, महिला घायल

    2. 68 वर्षीय डागू राम ने दिखाई हिम्मत

    3. डंडे से तेंदुए को मारकर महिला को बचाया

    मुकेश मेहरा, मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बल्ह में हुए तेंदुए के हमले में एक बुजुर्ग ने गजब की हिम्मत दिखाई। भडयाल निवासी 68 वर्षीय डागू राम की हिम्मत ने एक महिला की जान बचा ली। घायल महिला चंपा देवी को नेरचौक मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया है। 
    डागू राम पुत्र घिंडर भडयाल के रहने वाले हैं। इनका और चंपा का घर थोड़ी दूरी पर है। 

    चंपा देवी सुबह आठ बजे के आस पास रोज की तरह ही लकड़ियां लेने के लिए घर के पास ही जा रही थी, इस दौरान तेंदुआ महिला की गर्दन पर झपट पड़ा। 

    डंडे से तेंदुए के सिर पर किया वार

    डागू राम अपने एक रिश्तेदार के घर हुई मौत के बाद वहां जा रहे थे, तो उन्होंने चंपा देवी के चिल्लाने की आवाज सुनी तो देखा कि तेंदुए ने उसको गर्दन से पकड़ा था। डागू राम के हाथ में डंडा था, जिससे उन्होंने तेंदुए के सिर पर जोर से वार किया और शोर मचाया। 

    डागू राम पर भी झपटा तेंदुआ तो किया मुकाबला

    तेंदुए ने एक झपटा डागू राम की ओर भी मारा लेकिन उन्होंने फिर से डंडे से उसे मुंह पर वार कर दिया और अन्य लोग भी आ गए तो तेंदुए वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि तेंदुए मलवाणा और टिक्कर में हमला करने के बाद भडयाल पहुंचा था। 

    तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति की हुई मौत

    तेंदुए के हमले में मंडी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन एक बुजुर्ग की हिम्मत ने महिला को बचा लिया। चंपा देवी को तुरंत उसके स्वजन नेरचौक मेडिकल कालेज ले गए। डागू राम भडयाल गांव की वार्ड पंच माया देवी क ससुर हैं।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं बुजुर्ग डागू राम

    डागू राम ने बताया कि जैसे ही उन्होंने देखा कि चंपा देवी की गर्दन तेंदुए की चपेट में है, तो उन्होंने हाथ में लिए डंडे से सीधे हमला कर दिया। हालांकि मेरा दिल भी घबराया लेकिन एक ही ख्याल आया कि महिला को बचाना है। डंडे से मारने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया।

    गांव के साथ ही लगता है जंगल

    वहीं माया देवी ने बताया कि तेंदुए एकाएक ही नीचे की ओर से आया था, जबकि गांव से जंगल लगभग एक किलोमीटर दूर है। पंचायत प्रधान निशा ने बताया कि डागू राम की हिम्मत ने एक जान बचा ली।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के बल्ह में तेंदुए के हमले में युवक की मौत; 5 लोग घायल; बुजुर्ग ने दिखाई हिम्मत

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: पोलियो अभियान में ड्यूटी पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की खाई में गिरने से मौत, मंडी से PGI रेफर की थी महिला