Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mandi News: किराये के कमरे में रह रही लड़कियों से मिलने पहुंचे युवकों को शोर मचाने से रोका तो अगले दिन कर दी पिटाई

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 09 Dec 2025 02:01 PM (IST)

    मंडी में किराये के कमरे में रह रही लड़कियों के दोस्तों को शोर मचाने से रोकने पर युवकों की पिटाई की गई। शिकायतकर्ता गोपाल सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस म ...और पढ़ें

    मंडी में शोर मचाने से रोकने पर युवकों ने पिटाई कर दी। प्रतीकात्मक फोटो

    मंडी में शोर मचाने से रोकने पर युवकों ने पिटाई कर दी। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. किराये के कमरे में शोर मचाने से रोकने पर मारपीट

    2. लड़कियों के दोस्तों ने युवकों पर किया हमला

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में गजब मामला सामने आया है। किराये के कमरे में रह रही लड़कियों से मिलने पहुंचे उनके दोस्तों को जब शोर मचाने से दो युवकों ने रोका तो अगले दिन सड़क पर उनकी पिटाई कर डाली। लड़कियों के दोस्तों ने दोनों युवकों पर सुकेती खड्ड पुल के पास हमला कर उनको घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों को तलब किया है।

    गोपाल सिंह निवासी बेठवां डाकघर बीहणी ने बताया कि टारना में वह राहुल के साथ रहता है। उनके कमरे के साथ कुछ लड़कियां रहती हैं, जहां पर उनके दोस्तों का आना जाना है। गत दिनों जब यह रात को शोर मचा रहे थे तो उन्होंने ऐसा करने से रोका था।

    सात-आठ लड़के आए और... 

    पुलिस को दी शिकायत में गोपाल ने बताया कि जब वह रविवार शाम को अपने दोस्त राहुल और कार्तिक के साथ मंडी बस स्टैंड सुकेती पुल होते हुए अपने कमरे की ओर आ रहे थे तो सात-आठ लड़के इनके पीछे आए और इनका रास्ता रोककर उनको पीटना आरंभ कर दिया। इसमें राहुल के सिर पर चोट लगी है और उसे भी कान के पास चोट आई है।

    पुलिस ने लड़कियां भी की तलब

    उन्होंने पुलिस को बताया कि हमला करने वाले उनके कमरे के साथ रहने वाले लड़कियों के पास आते जाते देखा था। पुलिस ने उक्त लड़कियों को चौकी तलब किया और उनसे पूछताछ की तो लड़कियों ने कुछ लड़कों के नाम बताए हैं।

    चिकित्सक की रिपोर्ट का इंतजार 

    ऐसे में पुलिस अब उनको तलब करेगी। वहीं चिकित्सक की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है, अगर गंभीर चोट पाई गई तो मामले में धाराएं बदल सकती है। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि शिकायत आई है पुलिस जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: पुलिस ने दो नशा तस्कर 3 महीने के लिए जेल में किए नजरबंद, मजबूर होकर की यह सख्त कार्रवाई 

    यह भी पढ़ें: संजौली मस्जिद विवाद: देवभूमि संघर्ष समिति ने मुस्लिम संगठन को बताया शांति विरोधी, ...प्रदेश में माहौल खराब करने का प्रयास