Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: जगत सिंह नेगी के विरुद्ध प्रदर्शन पर 65 लोगों पर FIR, घर पर पार्टी कार्यालय चलाने वाला कांग्रेस कार्यकर्ता भी नामजद

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 06:41 PM (IST)

    Jagat Singh Negi राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के थुनाग दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने और गाड़ी रोकने के प्रयास में पुलिस ने 65 लोगों पर मामला दर्ज किया ...और पढ़ें

    जिला मंडी के थुनाग में हुए विवाद पर पुलिस ने 66 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
    जिला मंडी के थुनाग में हुए विवाद पर पुलिस ने 66 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

    HighLights

    1. पुलिस ने तीन अलग अलग एफआइआर दर्ज की
    2. सात महिलाओं ने भी दर्ज करवाई शिकायत
    3. व्यापार मंडल व आठ पंचायतों के प्रतिनिधियों ने राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    संवाद सहयोगी, थुनाग (मंडी)। Jagat Singh Negi Thunag Dispute, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के सराज दौरे के दौरान शुक्रवार को थुनाग में काले झंडे दिखाने, जूते फेंकने व उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश में पुलिस ने 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी ने अस्थायी पुलिस चौकी थुनाग में शिकायत दर्ज करवाई है।

    एफआइआर में भाजपा के अलावा कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल हैं। सबसे चौकाने वाला नाम बुखलवार गांव के भीम सिंह ठाकुर का है, जिन्होंने वर्ष 2017, 2022 और हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में अपने निजी घर में कांग्रेस कार्यालय स्थापित किया था।

    यह भी पढ़ें- जगत सिंह नेगी से दुवर्यवहार BJP की साजिश, थुनाग विवाद पर सरकार का आरोप ...दुर्भाग्यपूर्ण परंपरा के भुगतने होंगे परिणाम

    मेरा नाम एफआइआर में डालना मूर्खता : भीम सिंह

    उनका कहना है कि वह जन्म से ही वीरभद्र सिंह की विचारधारा से प्रभावित रहे हैं और निःस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करते आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं उस समय दुकान पर था। शाम चार बजे विश्राम गृह में चला गया था। मेरा नाम एफआइआर में डालना मूर्खतापूर्ण है।

    यह भी पढ़ें- सराज में मंत्री की मौजूदगी में जनता से दुर्व्यवहार, पूर्व BJP अध्यक्ष की सरकार को खरी-खरी, ...राजा के ग्रह खराब, बदलने की जरूरत

    तीन एफआइआर में 65 लोग नामजद

    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को तीन एफआइआर दर्ज की गई हैं। पहली एफआइआर मंत्री की गाड़ी रोकने के आरोप में सात-आठ महिलाओं के खिलाफ, दूसरी 57 लोगों के विरुद्ध और तीसरी गाड़ी पर पत्थर, काले झंडे व जूते फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ की गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दोस्त की सालगिरह का जश्न मनाया, फिर हुआ कुछ ऐसा कि नहर में लगा दी छलांग, बचाते हुए दूसरा भी डूबा, एक हिमाचली गायिका का पति

    सात महिलाओं की शिकायत, हाथापाई में गहने हुए गायब

    वहीं, मंत्री के काफिले के दौरान प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्का-मुक्की को लेकर सात महिलाओं ने अलग से शिकायत दर्ज करवाई है। गीता देवी पत्नी उत्तम सिंह ने बताया कि हाथापाई के दौरान उनकी सोने की बाली भी खो गई।

    बागबानी कालेज को यथावत रखने की है मांग 

    इसी दौरे के दौरान थुनाग व्यापार मंडल और आठ पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मंत्री को ज्ञापन सौंप थुनाग स्थित औद्यानिकी एवं वानिकी कालेज को यथावत रखने की मांग की गई। थुनाग पंचायत प्रधान धनेश्वर सिंह ने कहा कि वह स्वयं 50 बच्चों को निश्शुल्क आश्रय देने को तैयार हैं, जबकि पूर्व जिला परिषद सदस्य पितांबर ठाकुर ने भी 50 बच्चों के लिए यही प्रतिबद्धता जताई।