Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: पोलियो अभियान में ड्यूटी पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की खाई में गिरने से मौत, मंडी से PGI रेफर की थी महिला

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 24 Dec 2025 11:11 AM (IST)

    Himachal Pradesh News, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पल्स पोलियो अभियान में ड्यूटी पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर्षा देवी की खाई में गिरने से मौत ह ...और पढ़ें

    मंडी जिले में प्लस पोलियो अभियान ड्यूटी के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई। हर्षा देवी का फाइल फोटो

    मंडी जिले में प्लस पोलियो अभियान ड्यूटी के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई। हर्षा देवी का फाइल फोटो

    HighLights

    1. मंडी में पल्स पोलियो अभियान के दौरान हादसा

    2. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर्षा देवी की खाई में गिरने से मौत

    3. पीजीआई चंडीगढ़ रेफर, एम्स बिलासपुर में तोड़ा दम

    जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पल्स पोलियो अभियान में ड्यूटी पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हादसे का शिकार हो गई। सदर मंडी के मट्ठ क्षेत्र में मंगलवार को यह हादसा हुआ है। मट्ठ आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात 52 वर्षीय हर्षा देवी छूटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने और डोर-टू-डोर मार्किंग का कार्य कर रही थीं।

    मंगलवार दोपहर को वह गांव में एक मकान की दीवार पर अभियान से संबंधित मार्किंग कर रही थीं। इसी दौरान अचानक पांव फिसलने से खाई में गिर गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। 

    मंडी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

    हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका सीटी स्कैन सहित आवश्यक परीक्षण किया। हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

    रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर ले गए एम्स पर नहीं बची जान

    चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी तबीयत और बिगड़ गई, जिस पर स्वजन एम्स बिलासपुर ले गए। वहां उपचार के दौरान हर्षा देवी ने दम तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

    अचानक मौत से परिवार सदमे में

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हर्षा देवी की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

    क्या कहते हैं सीएमओ

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. दीपाली शर्मा ने पल्स पोलियो अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की गिरने से मौत होने की पुष्टि हुई है। विभाग की ओर से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रशासन की ओर से भी मामले की जानकारी ली जा रही है।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: शिमला IGMC में मरीज की पिटाई पर एक और डॉक्टर के विरुद्ध FIR, सीएम सुक्खू ने बुलाई बैठक, कार्रवाई के लिए डेडलाइन की तय