हिमाचल में सड़क हादसे का भयानक वीडियो आया सामने, सड़क क्रॉस करते कॉलेज छात्र को थार ने मारी टक्कर
जोगेंद्रनगर में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां बस से उतरकर सड़क पार कर रहे एक छात्र को थार गाड़ी ने टक्कर मार दी ...और पढ़ें
HighLights
जोगेंद्रनगर में थार ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर।
18 वर्षीय प्रवीण कुमार को मामूली चोटें आईं, अस्पताल से छुट्टी मिली।
हादसे के बावजूद युवक का सुरक्षित बचना चमत्कार माना जा रहा है।
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के बीड़ रोड बाजार में यह हादसा हुआ। एक थार गाड़ी की टक्कर से सड़क पार कर रहा युवक कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय प्रवीण कुमार, पुत्र कुलविंद्र, निवासी बीड़ के रूप में हुई है, जो जोगेंद्रनगर महाविद्यालय का छात्र है।
बस से उतरने के बाद सड़क क्रॉस कर रहा था युवक
बताया जा रहा है कि बीड़ बस स्टैंड पर बस से उतरकर युवक दूसरी ओर जा रहा था, लेकिन जैसे वह सड़क पार करने लगा तो बस के पीछे की ओर से आ रही थार से उसे टक्कर मार दी।
लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया
थार की टक्कर से उछलकर युवक काफी दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसी गाड़ी में बिठाकर बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे उपचार दिया गया।
डॉक्टरों ने चेकअप के बाद घर भेजा
डॉक्टरों ने युवक के चेकअप और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया। गनीमत रही कि इतना भयानक हादसा होने के बावजूद युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। लोग इसे करिश्मा ही मान रहे हैं।
प्रशासन ने घटना के मद्देनजर आमजन से सड़क पर चलते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार प्रक्रिया में प्रशासन लाया तेजी, सहौड़ा में 191 प्रभावित परिवारों को अवार्ड नोटिस जारी किए