मंडी में HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, डंगा धंसने से सड़क से नीचे लुढ़की; पत्थर से न अटकती तो तय था बड़ा नुकसान
मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क किनारे डंगा धंसने से बस खाई में गिर गई, जिसमें ड्राइवर, कंडक्टर और कुछ या ...और पढ़ें

मंडी के सरकाघाट में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
HighLights
मंडी के सरकाघाट में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई।
सड़क किनारे सुरक्षा डंगा धंसने से हादसा हुआ।
बस खाई में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत यात्री घायल।
जागरण टीम, मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिला के सरकाघाट उपमंडल में यह दुर्घटना हुई है। सड़क किनारे लगा सुरक्षा डंगा अचानक धंस जाने के कारण यह हादसा हुआ है। डंगा धंस जाने से बस सड़क से पलटकर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर व कंडक्टर सहित एक सवारी को चोटें आई हैं।
बस में उस समय चालक परिचालक और एक सवारी ही थी। तीनों घायलों को बस से निकालकर सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है।
सड़क से लुढ़क कर ढांक में फंसी बस
जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की बस सरकाघाट क्षेत्र में अपने रूट पर थी। भटेड़ी चौक के पास अचानक बस लुढ़क गई और ढांक में फंस गई। अगर बस ढांक में न फंसती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
गनीमत रही कि पत्थर से अटक कर बस रुक गई। इससे नीचे और गहरी खाई थी। यदि बस नीचे गिरती तो बड़ा नुकसान होना तय था।
यह भी पढ़ें: ड्यूटी में लापरवाही पर न्यू शिमला थाना के SHO पद से हटाए, SSP गौरव सिंह की कार्रवाई; 'कोताही बर्दाश्त नहीं होगी'
यह भी पढ़ें: मंडी में लव मैरिज से नाराज युवती के भाई और चाचा दराट लेकर घर में घुसे, ससुर की बाजू काटी; देवर भी किया लहुलूहान