विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandi: महिला मोर्चा कार्यक्रम में जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 'महिलाओं से झूठ बोल हथियाई सत्ता'

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Updated: Sat, 04 Nov 2023 06:52 PM (IST)

हिमाचल में विपक्षी नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मातृ शक्ति का श्राप मिलेगा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महिलाओं ...और पढ़ें

महिला मोर्चा कार्यक्रम में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
महिला मोर्चा कार्यक्रम में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

HighLights

  1. विधानसभा चुनाव में महिलाओं से झूठ बोल हथियाई थी प्रदेश की सत्ता: जयराम ठाकुर
  2. मोदी सरकार ने मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए दिलाया हक
  3. मंडी जिला भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में लिया भाग

जागरण संवाददाता, मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) पार्टी को मातृ शक्ति का श्राप मिलेगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महिलाओं से झूठ बोलकर प्रदेश की सत्ता हथियाई थी। हर माह 1500 रुपये देने का वादा भी चुनावी शिगुफा साबित हुआ है। चुनावों में महिलाओं की भूमिका अहम रहती है। प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस के झूठ को भलीभांति जान चुकी हैं।

केंद्र सरकार ने महिलाओं को हक दिलाने की दिशा में किया कार्य

केंद्र की मोदी सरकार (BJP Govt) ने मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें उनका हक दिलाने की दिशा में कार्य किया है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिल पाया है। महिला आरक्षण लागू होने से प्रदेश में 22 से अधिक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। अभी एकमात्र विधायक रीना कश्यप है। मंडी में भी दस में से तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

ऐसे में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। यह बात मातृ शक्ति को समझनी होगी। वह शनिवार को मंडी में मुख्यमंत्री संवाद केंद्र में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी का संगठन नए सिरे से बना है। नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी मिली है। लोकसभा चुनाव के बहुत करीब हैं। सब को अभी से काम पर लग जाना चाहिए।

कंगना पर बोले जो चुनाव लड़ने का इच्छुक वही देता है इस तरह के बयान

मंडी जिला से संबंध रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत के चुनाव लड़ने पर दिए गए बयान पर जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि जो चुनाव लड़ने का इच्छुक होता है वही इस तरह का बयान देता है। वैसे भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताने का अधिकार सभी को है। टिकट किसे देना, किसे नहीं और किसे कहां से चुनावी मैदान में उतारना है। यह सब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करता है। इस पर किसी को भी टिका टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

पिता के निधन से प्रदेशाध्यक्ष वंदना योगी का कार्यक्रम रद

महिला मोर्चा के कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष वंदना योगी को भी भाग लेना था। उनका पहली बार मंडी का कार्यक्रम तय हुआ था। लेकिन उनके पिता का अचानक निधन होने से उनका मंडी आने का कार्यक्रम रद हो गया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

सम्मेलन में महिला मोर्चा मंडी जिला की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मांचली ठाकुर, महामंत्री निशा सैनी, चांदनी शर्मा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद सुमन ठाकुर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- धर्मशाला में क्रिकेट के बाद चढ़ेगा पैराग्लाइडिंग का खुमार, आयोजित होगी Paragliding Accuracy Pre-World Cup Championship