Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Pradesh: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को घेरा, बोले- पहले दिन से बदले की भावना से काम करने के नतीजे आने लगे सामने

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 06:00 AM (IST)

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध निराशाजनक वातावरण बना हुआ है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने ...और पढ़ें

    Himachal Pradesh: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को घेरा। (फाइल फोटो)
    Himachal Pradesh: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को घेरा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री अब विधानसभा अध्यक्ष का ले रहे सहारा: जयराम
    2. जयराम बोले- ऐसा पहली बार... किसी नई सरकार के विरुद्ध इतनी जल्दी जनआक्रोश बढ़ा है

    जागरण संवाददाता, मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध निराशाजनक वातावरण बना हुआ है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया है कि किसी नई सरकार के विरुद्ध इतनी जल्दी जनआक्रोश बढ़ा है।

    पहले दिन से बदले की भावना से काम करना शुरू किया। 1000 संस्थान बिना सोचे-समझे बंद कर दिए। इसका पूरे प्रदेश में असर हुआ। चंबा के मनोहर हत्याकांड से कानून व्यवस्था का नमूना समने देख लिया। अब जब जनता के काम नहीं हुए तो लोगों ने अपने विधायकों को पूछना शुरू किया।

    'विधायकों के बजाय मित्रों के काम होने लगे...'

    विधायकों के बजाय मित्रों के काम होने लगे तो यहां विधायकों में भी नाराजगी फैलती गई। अब तो मंत्रियों के भी काम नहीं हो रहे थे। एक मंत्री सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जता इस्तीफा तक दे डाला था।

    रोते हुए जनता के सामने अपनी मजबूरी बताई थी। यही नहीं कैबिनेट से रोते हुए मंत्री बाहर आते देखे गए। इसके बाद राज्यसभा चुनाव से उपजी परिस्थिति से विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनीं और आज नौ विधायक भाजपा के साथ हैं। यह सामान्य परिस्थिति नहीं है। सरकार एक माह पहले ही बहुमत खो चुकी है।

    सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष का सहारा ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए दिन रात काम में जुटी है। हमारे कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लग्न के साथ प्रचार में लगे हुए हैं।

    दूसरी तरफ कांग्रेस अभी प्रत्याशी तक तय नहीं कर पा रही है और नेता चुनाव से दूर भाग रहे हैं। जयराम ठाकुर ने देर शाम शास्त्रीय संगीत की विभूति पंडित देवकीनंदन के घर जाकर उनके निधन पर स्वजन से अपनी संवेदना प्रकट की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - 

    Himachal News: नाचन के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    Kangana Ranaut: हिमाचल में चुनाव प्रचार को धार देने में जुटी कंगना रनौत, जानिए आज का कार्यक्रम