Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'तालाबाज सरकार पर जनता ताला लगाने को तैयार', कांग्रेस पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर

    Updated: Sun, 26 May 2024 12:11 PM (IST)

    Himachal News हिमाचल प्रदेश सरकार पर बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है। जयराम ने कहा कि भाजपा पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री की रैली न करवा पाए ...और पढ़ें

    Himachal News: कांग्रेस पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
    Himachal News: कांग्रेस पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की तालाबाज सरकार पर जनता पहली जून को ताला लगाने के लिए तैयार बैठी है। जनता अब कांग्रेस के किसी दिलासे में आने वाली नहीं है। राष्ट्रहित में लोगों ने भाजपा के पक्ष में बढ़-चढ़कर मतदान करने का निर्णय ले लिया है।

    कांग्रेस पर जयराम ठाकुर ने लगाया आरोप

    शनिवार को द्रंग हलके के पद्धर और टकोली में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि अपनी हार तय देख कांग्रेसी अब ठेकेदारों और कर्मचारियों को डराने धमकाने पर उतर गए हैं। काम बंद करने और स्थानांतरण की धमकी दी जा रही ही।

    कांग्रेसी पड्डल मैदान में रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे: जयराम

    जयराम ने कहा कि भाजपा पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री की रैली न करवा पाए, इसलिए कांग्रेस ने 27 से 29 मई तक तीन दिन की बुकिंग करवा ली थी। 23 व 24 की बुकिंग करवाना भूल गए। भाजपा ने 24 को पीएम की रैली करवा रात की नींद हराम कर दी है। अब कांग्रेसी पड्डल मैदान में रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: नाहन और हमीरपुर में राहुल गांधी भरेंगे हुंकार, बीजेपी से ज्यादा भीड़ जुटाने में लगी कांग्रेस

    पूर्व मंत्री कौल सिंह पर जयराम ने ली चुटकी

    मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में हवाई सड़क और रेल सुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय प्रयास हुआ है। हिमाचल में भी फोरलेन से लोगों की जिंदगी आसान हुई है। भुभु जोत सुरंग के निर्माण की बात करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य केंद्र को गाली दे रहे हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री कौल सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुझको भला बुरा कहने के बजाय अब उन्हें आराम करना चाहिए। कौल सिंह को उनके ही दो चेलों ने दो-दो बार पटखनी दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चौंकाने वाले हैं शिमला के सियासी समीकरण; किसकी होगी जीत, किसकी होगी हार, तीन जिले करेंगे तय