'कांग्रेस पर शनि की महादशा, 25 साल सत्ता में नहीं आएगी', मंडी में जयराम ठाकुर का हमला; बोले- सुंदर से हो रहा मजाक
जयराम ठाकुर ने मंडी में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, कहा कि देश संविधान से चलता है, गांधी परिवार की ...और पढ़ें

मंडी में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में जयराम ठाकुर व अन्य नेता। जागरण
HighLights
कांग्रेस पर 'शनि की महादशा', 25 साल सत्ता से बाहर।
देश संविधान से चलता है, गांधी परिवार की मर्जी से नहीं।
सुक्खू सरकार संवेदनहीन, आपदा पीड़ितों को राहत नहीं।
जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश किसी गांधी परिवार या राहुल गांधी की मर्जी से नहीं, बल्कि डा. भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा। राहुल गांधी शायद भूल गए हैं कि यह बांग्लादेश नहीं, हिंदुस्तान है, जहां दुनिया के सबसे मजबूत नेता मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
सुंदर ठाकुर के साथ मजाक, अब सुक्खू की कुंडली खराब
मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने कहा कि मंत्री पद के नाम पर सुंदर ठाकुर के साथ मजाक हो रहा है। उन्होंने कहा कि जहां सुक्खू जाते हैं, सुंदर भी पीछे-पीछे जाते हैं। अब सुंदर ठाकुर की नहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू की राजनीतिक कुंडली खराब हो चुकी है।
कांग्रेस पर शनि की महादशा
कांग्रेस पर शनि की महादशा बैठ चुकी है और वह अगले 25 साल तक सत्ता में नहीं आएगी। रोहड़ू में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी गलतियों से बेनकाब होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई गुट नहीं एकजुट है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक वापसी सुनिश्चित करेगी।
मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे
जयराम ने कहा कि भीड़तंत्र से सत्ता नहीं मिलती, इसके लिए जनता का दिल जीतना पड़ता है। साजिशों से सरकारें नहीं बनतीं। मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का विरोध करने पर उतर आई है।
दिल्ली की भीड़ से अधिक जनसैलाब हिमाचल भाजपा के कार्यक्रमों में
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जुटाई गई भीड़ से अधिक जनसैलाब हिमाचल में भाजपा के आम कार्यक्रमों में नजर आ रहा है। यदि कांग्रेस को लगता है कि वोट चोरी हुए हैं, तो मुख्यमंत्री सुक्खू तुरंत इस्तीफा दें और विपक्ष के सभी सांसद भी त्यागपत्र देकर जनता के बीच जाएं।
घुसपैठियों का समर्थन कर रही कांग्रेस
एसआइआर समीक्षा के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों फर्जी और डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं तथा कांग्रेस वोट बैंक के लिए घुसपैठियों का समर्थन कर रही है।
68 जिले बनाकर भी नहीं पा सकते सत्ता
उन्होंने तंज कसा कि मुख्यमंत्री 68 विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से 68 जिले भी बना लें, तब भी कांग्रेस सत्ता में वापसी नहीं कर सकेगी। प्रदेश सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोग अब भी राहत का इंतजार कर रहे हैं, जबकि सरकार जश्न में व्यस्त है। कांग्रेस विधायक नंदलाल के आकस्मिक निधन पर शोक जताने के बजाय मुख्यमंत्री चंबा में जश्न मनाते रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।