Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सैम पित्रौदा के बयान से आया भूचाल, हिमाचल में जेपी नड्डा बोले- 'कांग्रेस की चमड़ी के आधार पर बांटने की योजना'

    Updated: Wed, 08 May 2024 08:07 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंडी रैली में कहा कि कांग्रेस पार्टी चमड़ी के आधार पर देश को विभाजित करने की योजना पर काम कर रही है। यह ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में सैम पित्रोदा के बयान पर गरजे जेपी नड्डा।
    हिमाचल प्रदेश में सैम पित्रोदा के बयान पर गरजे जेपी नड्डा।

    डिजिटल डेस्क, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक सार्वजनिक रैली के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के समय में धर्म, जाति और क्षेत्र के आधार पर राजनीति होती थी... तुष्टिकरण की राजनीति होती थी, अलग धर्मों को एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया था। अब सैम पित्रौदा ने देश के लोगों को चमड़ी के आधार पर भी विभाजित करने का फैसला किया है।

    मंडी संसदीय क्षेत्र के नाचन विधानसभा के सेगली में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे नड्डा ने कहा कि कांग्रेस आज भी फूट डालो, राज करो की नीति पर चल रही है। धर्म, जाति, क्षेत्रवाद, पहाड़, मैदान के साथ वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है।

    अर्थव्यवस्था के मामले में ब्रिटेन को पछाड़ा

    मोदी के ही नेतृत्व में भारत ने अर्थव्यवस्था में ब्रिटेन जैसे देश को पछाड़ दिया है। भारत आज किसी देश का पिछलग्गू नहीं बल्कि आगे दौड़ने वाला देश बन चुका है। यह प्रधानमंत्री मोदी की ही क्षमता है कि कोरोना संकट में लोगों की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन जैसा कदम उठाने से झिझक रही दुनिया का नेतृत्व भी मोदी ने ही किया है।

    कई देशों की मदद कर भारत ने यह साबित किया है कि भारत अब मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला भारत बन गया है। पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठनों पर हुई कड़ी कार्रवाई मोदी की क्षमता और नेतृत्व का ही परिणाम है।

    खबरें और भी

    मोदी ने आपदा में हिमाचल को दिए 1782 करोड़

    जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल में आई आपदा से प्रभावित हुए लोगों के लिए भी प्रधानमंत्री ने राहत प्रदान की है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश सरकार को 10 जुलाई को 110 करोड़, 14 अगस्त को 180 करोड़, पहली अगस्त को 400 करोड़, 20 अगस्त को 200 करोड़ और 12 दिसंबर को 600 करोड़ रुपये की आपदा राहत राशि प्रदान की है।

    कांग्रेस घोटालिया गठबंधन

    जेपी नड्डा ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन घोटालियों का गठबंधन है। अब राहुल बाबा जरुरतमंदों के आरक्षण पर डाका डालने के लिए लालायित हैं। लेकिन मोदी काल में भ्रष्टाचारी या तो बेल पर हैं, या जेल में हैं। घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। कांग्रेस ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में धर्म के नाम पर आरक्षण देने का प्रयास किया। यह संविधान को बदलकर दलितों के अधिकार पर डाका डालना चाहते हैं।

    क्या बोले सैम पित्रोदा?

    एक इंटरव्यू के दौरान सैम पित्रोदा ने कहा था कि हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब देश के लोगों के जैसे, उत्तर भारत के लोगो गोरों के जैसे और दक्षिण भारतीय के लोगो अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। हालांकि, इससे फर्क नहीं पड़ता, हम भाई-बहन हैं। भारत के अलग-अलग क्षेत्र में लोगों के रीति रिवाज, खान-पान अलग- अलग हैं। लेकिन भारत के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हैं।

    कांग्रेस से दिया इस्तीफा

    मामले को बढ़ता देखकर ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सैम पित्रोदा की टिप्पणियों पर पीएम मोदी ने भी निशाना साधा, उन्होंने इसे विभाजनकारी मानसिकता बताया।

    ये भी पढ़ें: Mandi News: लाहुल स्पीति के उपचुनाव में अब त्रिकोणीय मुकाबला, डॉ. मार्कंडेय लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव; 13 को करेंगे नामांकन

    पीएम मोदी ने कांग्रेस की विभाजनकारी

    पीएम मोदी ने कहा कि एक बड़े नेता ने कांग्रेस की विभाजनकारी मानसिकता प्रदर्शित की है। गांधी परिवार के करीबी और शहजादे के सबसे बड़े सलाहकार ने जो कहा वह बहुत शर्मनाक है। कांग्रेस को लगता है कि पूर्वोत्तर भारत के लोग चीन के लोगों की तरह दिखते हैं। क्या देश इस तरह की चीजों को स्वीकार कर सकता है? कांग्रेस को लगता है कि दक्षिण के लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं, क्या वे इसे स्वीकार करेंगे?

    ये भी पढ़ें: Himachal Nominations: कांगड़ा-चंबा सीट पर दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन, 14 मई पर्चा भरने की अंतिम तिथि