Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'सोनिया गांधी के रिमोट से चलते थे मनमोहन सिंह...', कांग्रेस पर जमकर बरसीं कंगना रनौत

    Updated: Sat, 11 May 2024 06:59 PM (IST)

    Himachal News हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उम्‍मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि मनमोहन सिंह सोनिया गांधी के रिमोट से ...और पढ़ें

    कांग्रेस पर जमकर बरसीं भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत
    कांग्रेस पर जमकर बरसीं भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत

    जागरण संवाददाता, कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अब कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई बार अपमानित करने का आरोप लगाया है।

    बकौल कंगना पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में कभी खुलकर काम नहीं कर पाए। उनका रिमोर्ट कंट्रोल सोनिया गांधी के पास था।

    मोदी ने 10 वर्ष में देश को बढ़ाया आगे: कंगना

    सोनिया गांधी उन्हें कभी कुर्सी पर बिठाती तो कभी बाहर निकालती थी कभी स्वयं बैठती थी। कभी राहुल को बैठाती थी। विदेश से आने वाले नेताओं को यह बात समझ ही नहीं आती थी कि यह क्या हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्ष में देश को आगे बढ़ाया है। इटली और ब्रिटेन तक उनके मार्गदर्शन के लिए पीछे पीछे चलते हैं। कांग्रेस ने कभी सेना वलों का सम्मान नहीं किया।

    कांग्रेस ने देश को दीमक की तरह खाया: भाजपा प्रत्‍याशी

    कल तक जो पाकिस्तान हमें परमाणु बम की धमकी देता था आज उसके हाथ में भीख का कटोरा है। वह शनिवार को कुल्लू जिला के त्राबंली, मणिकर्ण, लगवैली व शमशी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं पर भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगे हुए हैं। कांग्रेस ने देश को दीमक की तरह खाया है। हिमाचल में भी कांग्रेस के हाल ऐसे ही है।

    यह भी पढ़ें:  'स्‍पीति जाने से क्‍यों बच रहीं कंगना, मणिपुर हिंसा पर महिलाएं पूछ रहीं सवाल...'; विपक्ष पर विक्रमादित्‍य का हमला

    सड़कों की हालत देख कष्ट होता है। केंद्र से 1800 करोड़ आए लेकिन इसका कोई लेखा जोखा नहीं दे रहे हैं। हिमाचल में एकमात्र विश्वविद्यालय था। पूर्व सरकार ने मंडी में दूसरा विश्वविद्यालय खोला था। कांग्रेस उसे बंद कर रही है। मंडी में एयरपोर्ट बनना था। उस भी बंद करने पर तूले हैं।

    खबरें और भी

    सुक्‍खू सरकार पर भी भड़कीं कंगना

    कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य पर बरसते हुए कहा कि वह कहते हैं कि मेरा विजन है मैं ऐसा कार्य करूंगा। 40 साल तक उनके परिवार से सांसद रहे तब विजन कहा था। प्रतिभा कहती है विक्रमादित्य खुद कहते हैं सरकार में मेरी कोई नहीं सुनते जो अपने पिता का स्टेच्यू नहीं बना सकता वह क्या विकास करवा सकता।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'सुक्खू सरकार की फिल्म तो 14 माह में ही हो गई फ्लॉप...', जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर ली चुटकी

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर महिला आगे आ रही तो उन्हें क्यों दर्द हो रहा है। कांग्रेस सरकार महिला विरोधी है। चार जून को इसका पता चलेगा।