विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Politics: 'प्रतिभा देश की फिसड्डी सांसद', कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को भी बताया कार्टून नेटवर्क का हिस्सा

Published: Tue, 07 May 2024 07:33 PM (IST)

सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी और गाड़ागुसैणी में कंगना रनौत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विक्रमादित्य सिंह ...और पढ़ें

कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को भी बताया कार्टून नेटवर्क का हिस्सा।
कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को भी बताया कार्टून नेटवर्क का हिस्सा।

जागरण संवाददाता, मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अब कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह पर हमला बोलते हुए उन्हें देश की तीसरी फिसड्डी सांसद बताया।

कल तक मां बेटा सीएम सुक्खू को कोस रहे थे- कंगना

कंगना ने कहा कि विकास तो दूर की बात रही सांसद निधि का पूरा पैसा भी आवंटित नहीं कर पाईं। कल तक मां-बेटा शिमला से दिल्ली तक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कोसते रहे। राहुल और प्रियंका को अक्षम बताते रहे, अब उन्हीं की गोद में जाकर बैठ गए। वह मंगलवार को सराज और बंजार विधानसभा के छतरी, गाड़ागुसैणी में सभा को संबोधित कर रही थीं।

विक्रमादित्य सिंह को बताया कार्टून नेटवर्क का हिस्सा

कंगना ने कहा कि ऐसे लोगों की सच्चाई अब जनता जान चुकी है। केंद्र में भाजपा सरकार बनाने जा रही है तो कांग्रेस प्रत्याशी लोगों को झूठे विजन और विकास के सपने दिखाकर गुमराह कर रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह को राजा बाबू बताते हुए कहा कि खुद को सनातनी बताने वाले सियापति हनुमानचंद्र की जय का नारा लगा रहे हैं। जवाहर लाल नेहरू को 25 वर्ष का कारावास और इंदिरा गांधी को देश की राष्ट्रपति बताते फिर रहे हैं। ऐसे लोगों का राजनीति में कोई काम नहीं और यह सिर्फ कार्टून नेटवर्क का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें: Shimla News: बच्चों ने स्कूल डायरी में करवाए माता-पिता के हस्ताक्षर, लिखवाया- 'मैं वोट डालूंगा'; दिलाई गई शपथ

फिल्मी दुनिया छोड़कर करूंगी जनता की सेवा- कंगना रनौत

कंगना ने कहा कि आज सारे सर्वे इसी बात का संकेत दे रहे हैं कि नरेन्द्र मोदी ही तीसरी बार देश की सत्ता संभालने जा रहे हैं। विश्व के नेता अभी से उनसे मिलने का समय मांग रहे हैं। सनातनियों के लिए राम मंदिर का सपना 500 वर्ष बाद साकार हुआ है। यह मोदी जैसे नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है। चुनाव जीतने के बाद फिल्मी दुनिया छोड़कर वह जनता की सेवा करेंगी। आपकी बेटी एक छोटी सेवक बनकर मंडी संसदीय क्षेत्र की समस्याएं केंद्र में मजबूती के साथ उठाएगी।

ये भी पढ़ें: Himachal Politics: नामांकन के दिन कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन, सीएम सुक्खू ने थामी प्रचार की कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।