विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हिमाचल में पंजाब जैसा हाल होगा...', कंगना रनौत ने आखिर किस बात पर जताई चिंता? पाकिस्तान का भी किया जिक्र

Published: Sat, 26 Jul 2025 12:27 PM (IST)

सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल में बढ़ते नशे विशेषकर चिट्टे के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

Kangana Ranaut News: मंडी सांसद कंगना रनौत (जागरण फाइल फोटो)
Kangana Ranaut News: मंडी सांसद कंगना रनौत (जागरण फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, मंडी। सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल में बढ़ते नशे के प्रचलन विशेषकर चिट्टे के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र इस पर रोक नहीं लगाई गई तो हिमाचल में भी पंजाब जैसी भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जहां कई गांवों में विधवाएं और महिलाएं रह रही हैं।

कंगना ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते चिट्टा हिमाचल में पहुंच रहा है। पुलिस की ओर से प्रतिदिन चिट्टा तस्करों की धरपकड़ और बड़ी मात्रा में नशे की बरामदगी से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश अब सुरक्षित नहीं है।

नशा माफिया सुनियोजित तरीके से प्रदेश के युवाओं को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आ चुके युवा अपना सब कुछ खो रहे हैं।

नशे के लिए वे माता-पिता के आभूषण और घर की गाड़ियां बेच रहे हैं। जब कुछ नहीं बचता है तो चोरी व लूट जैसे अपराधों की ओर बढ़ रहे हैं। यह स्थिति समाज और राज्य के लिए घातक संकेत है। उन्होंने राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल की ओर से हाल ही में व्यक्त की गई चिंता को उचित बताया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।